RRB Technician Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-3 के कुल 6557 पदों पर भर्ती निकली है रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन 30 जून से लेकर 29 जुलाई 2026 को रात 11:59 तक भरे जाएंगे जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है।
रेलवे तकनीशियन भर्ती 02/2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भरना होगा इस भर्ती प्रक्रिया में तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 323 पद एवं तकनीशियन ग्रेड तृतीय के 6234 पद रखे गए हैं हमने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

RRB Technician Recruitment 2026 Overview
| विवरण | आधिकारिक जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| केंद्रीकृत रोजगार सूचना | CEN संख्या 02/2026 |
| भर्ती का नाम | तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती |
| कुल रिक्तियां | 6,557 |
| तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल | 323 पद |
| तकनीशियन ग्रेड-III | 6,234 पद |
| RRB Ajmer की रिक्तियां | 229 पद |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 30 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे |
| आयु की निर्णायक तिथि | 1 जुलाई 2026 |
| चयन प्रक्रिया | CBT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrb.indianrailways.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 30 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे |
| जमा आवेदन के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे |
| आवेदन संशोधन विंडो | 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 |
| पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब विवरण देने की अवधि | 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026 |
तकनीशियन भर्ती में पदों का विवरण
| श्रेणी संख्या | पद का नाम | रिक्तियां |
| 1 | तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल | 323 |
| 2 | तकनीशियन ग्रेड-III ट्रैक मशीन | 172 |
| 3 | तकनीशियन ग्रेड-III ब्लैकस्मिथ | 306 |
| 4 | तकनीशियन ग्रेड-III ब्रिज | 34 |
| 5 | तकनीशियन ग्रेड-III कैरिज एंड वैगन | 501 |
| 6 | तकनीशियन ग्रेड-III डीजल इलेक्ट्रिकल | 206 |
| 7 | तकनीशियन ग्रेड-III डीजल मैकेनिकल | 346 |
| 8 | तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल/TRS | 268 |
| 9 | तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल (GS) | 329 |
| 10 | तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल (TRD) | 152 |
| 11 | तकनीशियन ग्रेड-III EMU | 147 |
| 12 | तकनीशियन ग्रेड-III फिटर (OL) | 469 |
| 13 | तकनीशियन ग्रेड-III रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग | 162 |
| 14 | तकनीशियन ग्रेड-III (S&T) | 320 |
| 15 | तकनीशियन ग्रेड-III वेल्डर (OL) | 150 |
| 16 | तकनीशियन ग्रेड-III क्रेन ड्राइवर | 13 |
| 17 | तकनीशियन ग्रेड-III कारपेंटर (वर्कशॉप) | 229 |
| 18 | तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल (PU & WS) | 128 |
| 19 | तकनीशियन ग्रेड-III फिटर (PU & WS) | 1,109 |
| 20 | तकनीशियन ग्रेड-III मशीनिस्ट (वर्कशॉप) | 123 |
| 21 | तकनीशियन ग्रेड-III मैकेनिकल (वर्कशॉप) | 193 |
| 22 | तकनीशियन ग्रेड-III मिलराइट | 170 |
| 23 | तकनीशियन ग्रेड-III पेंटर (वर्कशॉप) | 77 |
| 24 | तकनीशियन ग्रेड-III ट्रिमर (वर्कशॉप) | 46 |
| 25 | तकनीशियन ग्रेड-III वेल्डर (PU & WS) | 584 |
| कुल रिक्तियां | 6,557 |
RRB Ajmer के लिए पदों की संख्या
| पद | UR | SC | ST | OBC | EWS | कुल |
| ग्रेड-I सिग्नल | 5 | 4 | 0 | 0 | 1 | 10 |
| ग्रेड-III | 121 | 41 | 16 | 23 | 18 | 219 |
| कुल | 126 | 45 | 16 | 23 | 19 | 229 |
RRB Technician Recruitment 2026 Application Fee
रेलवे तकनीशियन भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अन्य आरक्षित वर्गों एवं महिलाओं के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
| उम्मीदवार की श्रेणी | आवेदन शुल्क | CBT में उपस्थित होने पर वापसी |
| सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी | ₹500 | बैंक शुल्क काटकर ₹400 |
| SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) | ₹250 | बैंक शुल्क काटकर ₹250 |
शुल्क वापसी केवल CBT में उपस्थित अभ्यर्थियों को आधार से जुड़े बैंक खाते में होगी।
रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे तकनीशियन भर्ती में आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
| पद | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
| तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल | 18 वर्ष | 33 वर्ष |
| तकनीशियन ग्रेड-III | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
आयु सीमा में छूट
| श्रेणी | छूट/ अधिकतम आयु |
| SC/ST | 5 वर्ष की छूट |
| OBC-NCL | 3 वर्ष की छूट |
| पूर्व सैनिक | सेवा अवधि घटाने के बाद UR/EWS को 3 वर्ष, OBC को 6 वर्ष तथा SC/ST को 8 वर्ष की छूट |
| PwBD | UR/EWS को 10 वर्ष, OBC को 13 वर्ष तथा SC/ST को 15 वर्ष की छूट |
| न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा वाले रेलवे कर्मचारी | अधिकतम आयु UR/EWS के लिए 40 वर्ष, OBC के लिए 43 वर्ष तथा SC/ST के लिए 45 वर्ष |
| रेलवे के अर्द्ध-प्रशासनिक कार्यालयों में कार्यरत उम्मीदवार | सेवा अवधि के बराबर अथवा 5 वर्ष, जो कम हो |
| विधवा, तलाकशुदा या पति से न्यायिक रूप से अलग महिला | अधिकतम आयु UR/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए 40 वर्ष |
| तकनीशियन ग्रेड-III के कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस | प्रशिक्षण अवधि के बराबर अधिकतम 3 वर्ष की छूट |
| 25 वर्ष से पहले अप्रेंटिसशिप शुरू करने वाले एक्ट अप्रेंटिस | अधिकतम आयु UR/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए 40 वर्ष |
RRB Technician Recruitment 2026 Educational Qualification
रेलवे तकनीशियन भर्ती में अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक पूरी होनी चाहिए।
तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल की योग्यता
- भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्ट्रूमेंटेशन में B.Sc.; या
- उपर्युक्त मूल विषयों की किसी उप-धारा के संयोजन में B.Sc.; या
- उपर्युक्त मूल विषयों अथवा उनके संयोजन में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा; या
- उपर्युक्त मूल विषयों अथवा उनके संयोजन में इंजीनियरिंग डिग्री।
तकनीशियन ग्रेड-III की योग्यता
अधिकांश पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI अथवा उसी ट्रेड में Course Completed Act Apprenticeship जरूरी है। तकनीशियन ग्रेड-III (S&T) के लिए भौतिकी और गणित के साथ 12वीं पास अभ्यर्थी भी पात्र हैं। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री को ITI/CCAA के स्थान पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक संबंधित पद के लिए अधिसूचना में स्पष्ट रूप से अनुमति न हो।
RRB Technician Recruitment 2026 Selection Process
रेलवे तकनीशियन परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें परीक्षा 90 मिनट की आयोजित की जाएगी जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है कई पालियों में परीक्षा होने पर अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- मेडिकल परीक्षण (ME)
तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल CBT पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक |
| सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 15 | 15 |
| कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन की मूल बातें | 20 | 20 |
| गणित | 20 | 20 |
| बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग | 35 | 35 |
| कुल | 100 | 100 |
तकनीशियन ग्रेड-III CBT पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक |
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 25 | 25 |
| सामान्य विज्ञान | 40 | 40 |
| सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
| कुल | 100 | 100 |
सीबीटी परीक्षा में न्यूनतम पात्रता अंक
| श्रेणी | न्यूनतम प्रतिशत |
| UR, EWS | 40% |
| OBC-NCL, SC | 30% |
| ST | 25% |
Salary (वेतनमान)
| पद | 7वां CPC वेतन स्तर | प्रारंभिक वेतन |
| तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल | लेवल-5 | ₹29,200 |
| तकनीशियन ग्रेड-III | लेवल-2 | ₹19,900 |
How to Apply RRB Technician Recruitment 2026
- सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद CEN 02/2026 तकनीशियन भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है और सामान्य जानकारी भरकर अकाउंट क्रिएट करना है।
- तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल लेवल-5 और तकनीशियन ग्रेड-III लेवल-2 के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- जरूरी दस्तावेज हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं, फोटो लाइव कैप्चर होगी।
- फिर अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार सभी प्रविष्टियों को जांच लेना है अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रख लेना है।
RRB Technician Recruitment 2026 Important Links
| Start RRB Technician Recruitment 2026 form | 30 June 2026 |
| Last Date Online Application form | 29 July 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | English, Hindi |
| Official Website | rrb.indianrailways.gov.in |
| More Job Update | rajasthanvacancy.in |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |
RRB Technician Recruitment 2026 FAQ’s
रेलवे तकनीशियन भर्ती में कुल कितने पद हैं?
CEN 02/2026 के अंतर्गत तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पद हैं।
RRB Technician भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे है। जबकि आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।
