WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 जारी: 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगी परीक्षा

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 जारी कर दी है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी स्तर की सीईटी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है आधिकारिक विज्ञापन संख्या 08/2026 के अनुसार सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इसमें लिखित परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से लेकर 23 जुलाई 2026 तक भरे गए थे आपको बता दें कि CET 12th Level के लिए 23 लाख 56 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं अब अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि एवं सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
विज्ञापन संख्या08/2026
परीक्षा स्तरसीनियर सेकेंडरी स्तर
परीक्षा तिथि23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन OMR आधारित
प्रश्नों की संख्या120
कुल अंक240
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक
प्रवेश पत्रऑनलाइन जारी किए जाएंगे
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा कब होगी?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीईटी 12th स्तर की परीक्षा 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी यह परीक्षा एक से अधिक पारियों में होने के कारण सामान्यीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी जबकि एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे आरएसएसबी द्वारा एग्जाम सिटी, एडमिट कार्ड, परीक्षा समय की विस्तृत सारणी के लिए अलग से नोटिस जारी किया जाएगा।

Rajasthan CET 12th Level Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तारीख23 जुलाई 2026, रात्रि 11:59 बजे तक
परीक्षा प्रारंभ23 अक्टूबर 2026
परीक्षा समाप्त25 अक्टूबर 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीखअलग से सूचना दी जाएगी

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी12024002:30 घंटे
  • इस लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे और यह परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी।
  • इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और यह पेपर 240 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रहेगा जबकि नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

OMR शीट भरने के महत्वपूर्ण नियम

  • राजस्थान सीईटी 12th स्तर की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प A, B, C, D और E होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प में से किसी एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा करना जरूरी है।
  • यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवा विकल्प E भरना होगा।
  • यदि अभ्यर्थी पांचों विकल्प में से किसी भी विकल्प को नहीं भरता है तो उस प्रश्न के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
  • पांचवां विकल्प भरने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • यदि अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प गहरा नहीं करता है तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

CET में न्यूनतम कितने अंक जरूरी हैं?

सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना जरूरी है लेकिन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है इस परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी संबंधित मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्रता प्राप्त कर लेता है।

CET स्कोर कितने समय तक मान्य रहेगा?

आरएसएसबी बोर्ड द्वारा इस बड़ी परीक्षा को हर साल करवाना संभव नहीं है इसलिए अब राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर स्कोर परिणाम की वैधता 3 वर्ष कर दी गई है अब इस पात्रता परीक्षा के स्कोर की वैधता 3 वर्ष हो गई है जबकि अभ्यर्थी सीईटी स्कोर में सुधार करने के लिए दोबारा परीक्षा भी दे सकते हैं।

राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम डेट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर Press Note Regarding Exam Dates for CET (Sr. Sec. and Graduation)-2026 पर क्लिक करना है।
  • जिससे अभ्यर्थी के सामने नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • Press Note खुलने के बाद CET Senior Secondary Level के सामने 23 से 25 अक्टूबर 2026 की परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
  • आप इस परीक्षा तिथि के पेज का पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित भी रख सकते हैं।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 Important Links

Exam Date NoticeClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 FAQ’s

राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा कब होगी?

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित माध्यम से आयोजित की जाएगी।