WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना दोनों की मेरिट लिस्ट जारी

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026: काली भाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन योजना दोनों की संशोधित अस्थाई मेरिट लिस्ट 1 जुलाई 2026 को जारी कर दी है आपको बता दें कि राजस्थान की इन दोनों स्कूटी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तक रखी गई थी इसके बाद आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा दोनों स्कूटी योजनाओं की अस्थाई वरीयता सूची जारी कर दी गई है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Latest News

राजस्थान की छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ गई है राजस्थान की जिन छात्रों ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2025-26 और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन योजना 2025-26 के लिए आवेदन फॉर्म भरा है उनकी संशोधित अस्थाई वरीयता सूची जारी कर दी गई है कालीबाई भील मेधावी और देवनारायण छात्रा स्कूटी दोनों योजनाओं की संशोधित प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 1 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन करने वाली छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

राजस्थान स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट में आवेदन करने वाली छात्रा का नाम, पिता का नाम, कॉलेज या संस्था का नाम, मेरिट क्रमांक, एप्लीकेशन नंबर, जिला, कोर्स, जन्मतिथि, कैटिगरी, लास्ट एग्जाम प्रतिशत सहित संपूर्ण जानकारी दी गई है कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना दोनों की मेरिट लिस्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया है।

अस्थाई वरीयता सूची में शामिल छात्राओं का जन आधार कार्ड से संबंधित विवरण जैसे छात्रा का नाम, पिता/ पति का नाम, जन्मतिथि, जाति, श्रेणी, विशेष योग्यजन वर्ग, मोबाइल नंबर, अल्पसंख्यक वर्ग, बैंक अकाउंट एवं संबंधित सूचना आदि में संशोधन के लिए छात्रा द्वारा ईमित्र से संपर्क कर जनआधार में अपडेशन करवाकर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में प्रोफाइल को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है इसके अलावा छात्रा अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं अपने महाविद्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Released

कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी अस्थाई वरीयता सूची के बाद छात्रों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया था इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 22 जून 2026 तक वापस खोला गया था प्राप्त आप पत्तियां एवं जिला नोडल अधिकारियों के अनुशंसा के आधार पर अब संशोधित अस्थाई मेरिट लिस्ट 1 जुलाई 2026 को जारी कर दी है यदि अभी भी कोई जानकारी गलत है तो अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 तक कॉलेज में आपत्ति जमा कर सकते हैं इसके बाद कॉलेज द्वारा जिला नोडल अधिकारी को भेजने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।

विवरणतिथि
पहली अस्थायी मेरिट सूची जारी22 मई 2026
आपत्ति के लिए पोर्टल पुनः खोला गया22 जून 2026 तक
कॉलेज में आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
कॉलेज द्वारा जिला नोडल अधिकारी को भेजने की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
जिला नोडल अधिकारी द्वारा ऑनलाइन निस्तारण11 जुलाई 2026 तक

सभी छात्राओं संशोधित अस्थायी मेरिट सूची में अपना व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक जांचें। विशेष रूप से निम्न जानकारियां अवश्य देखें-

  • छात्रा का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • जन्म तिथि
  • जाति
  • श्रेणी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • अन्य व्यक्तिगत जानकारी

यदि इनमें कोई त्रुटि है, तो उसका सुधार जन आधार (Jan Aadhaar) के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके लिए ई-मित्र पर जाकर जन आधार अपडेट करवाने के बाद छात्रवृत्ति पोर्टल पर “Update Jan Aadhaar Details” विकल्प का उपयोग करना होगा।

यदि निम्न शैक्षणिक विवरण गलत हैं, तो केवल जन आधार अपडेट पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए लिखित आपत्ति देनी होगी

  • 12वीं के प्राप्तांक
  • प्रतिशत
  • संकाय (कला, विज्ञान, वाणिज्य)
  • विद्यालय का प्रकार (राजकीय/निजी)
  • बोर्ड (राजस्थान बोर्ड/सीबीएसई आदि)

How to Download Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2026 अथवा देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे संबंधित योजना के मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को इसमें दिए गए सभी दिशा निर्देश पढ़ लेने हैं और इसके बाद इसमें अपना नाम और दी गई सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लेनी है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Important Links

Kalibai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026Click Here
Devnarayan Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026Click Here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in
More News Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 कब जारी होगी?

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण स्कूटी योजना दोनों की संशोधित अस्थाई मेरिट लिस्ट 1 जुलाई 2026 को जारी कर दी है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 कैसे चेक करें?

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण स्कूटी योजना दोनों की संशोधित अस्थाई मेरिट लिस्ट आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।