WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

IBPS PO Recruitment 2026: आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर के 6715 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

IBPS PO Recruitment 2026: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर के 6715 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है इसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 1 जुलाई से लेकर 21 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

जो अभ्यर्थी सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर लगा चाहते हैं तो उनके लिए बड़ी भर्ती आ गई है इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में प्रोविजनरी ऑफिसर के कुल 6715 पदों पर भर्ती की जाएगी इसमें अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

IBPS PO Recruitment 2026

IBPS PO Recruitment 2026 Overview

भारत के सरकारी बैंकों में अधिकारी स्तर की सबसे लोकप्रिय नौकरी प्रोबेशनरी ऑफिसर की है बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले लाखों अभ्यर्थी हर वर्ष आईबीपीएस पीओ भर्ती का इंतजार करते हैं इसमें आपको सम्मानजनक अधिकारी पद एवं अच्छे वेतन के साथ करियर ग्रोथ और प्रमोशन के अवसर भी प्राप्त होते हैं आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2026 भर्ती में कुल 11 सार्वजनिक बैंक भाग ले रहे हैं सबसे अधिक पद बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक में है जबकि कुछ बैंकों ने रिक्तियां रिपोर्ट नहीं की है इसलिए भविष्य में पदों की संख्या बढ़ सकती है।

Recruitment OrganizationInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Post NameProbationary Officer (PO) / Management Trainee (MT)
Advt No.IBPS CRP PO/MT-XVI
Vacancies6715 Posts
Salary/ Pay Scale₹48,480 – 85,920 (Pay Scale) and other allowances
Job LocationAcross India
CategoryIBPS PO Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date1 July to 21 July 2026
Official Websiterajasthanvacancy.com

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 रखी गई है अभ्यर्थी आवेदन फार्म में संशोधन 22 जुलाई और 23 जुलाई 2026 को कर सकते हैं इसके बाद प्रेलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड अगस्त 2026 में जारी किए जाएंगे और प्रेलिम्स परीक्षा का आयोजन अगस्त के अंत तक किया जाएगा फिर प्रेलिम्स परीक्षा का रिजल्ट सितंबर महीने में जारी कर दिया जाएगा इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।

EventDate
ऑनलाइन आवेदन शुरू01 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
एडिट विंडोआवेदन समाप्त होने के बाद 2 दिन
प्री-एग्जाम ट्रेनिंगअगस्त 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्डअगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षाअगस्त 2026
प्रीलिम्स रिजल्टसितंबर 2026
मेन्स एडमिट कार्डसितंबर 2026
मुख्य परीक्षाअक्टूबर 2026
मेन्स रिजल्टनवंबर 2026
Personality Testनवंबर 2026
इंटरव्यूनवंबर / दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंटजनवरी 2027

IBPS PO Recruitment 2026 Vacancy Details (पदों का विवरण)

भारत के सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का शानदार अवसर आ चुका है आईबीपीएस द्वारा प्रोफेशनली ऑफिसर के कुल 6715 रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें सामान्य वर्ग के 2719 पद, ओबीसी के 1816 पद, ईडब्ल्यूएस के 669 पद, अनुसूचित जाति के 1009 पद एवं अनुसूचित जनजाति के 502 पद रखे गए हैं जबकि आईबीपीएस प्रोफेशनरी ऑफिसर भर्ती में बैंक वाइज पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

बैंककुल पद
Bank of Baroda1900
Canara Bank1500
Bank of Maharashtra1100
Indian Overseas Bank550
Punjab National Bank504
Bank of India500
Central Bank of India500
Punjab & Sind Bank161
Indian BankNR (Not Reported)
UCO BankNR (Not Reported)
Union Bank of IndiaNR (Not Reported)
कुल6715

IBPS PO Recruitment 2026 Application Fee

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹850
SC / ST / PwBD₹175
Payment ModeOnline

IBPS PO Recruitment 2026 Age Limit

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए इसके अलावा आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियम अनुसार छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 30 Years
  • Age Limit Calculation: Based on

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
अनुसूचित जाति (SC)5 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (ST)5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)3 वर्ष
बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD)10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen/ECO/SSCO)5 वर्ष

IBPS PO Recruitment 2026 Educational Qualification

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। अभ्यर्थी का अंतिम रिजल्ट 21 जुलाई 2026 तक घोषित हो चुका होना चाहिए।

IBPS PO Recruitment 2026 Selection Process

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी जबकि अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के 80% वेटेज और साक्षात्कार के 20% वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • Preliminary Examination
  • Main Examination
  • Personality Test
  • Interview
  • Document Verification
  • Medical Fitness
  • Final Appointment

IBPS PO Recruitment 2026 Exam Pattern

Preliminary Exam Pattern

प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है इसमें प्रत्येक सेक्शन को पास करना अनिवार्य होगा जबकि प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं होंगे।

विषयप्रश्नअंकसमय
English Language303020 मिनट
Quantitative Aptitude353020 मिनट
Reasoning Ability354020 मिनट
कुल10010060 मिनट

Main Exam Pattern

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव ओर डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयप्रश्नअंकसमय
Reasoning406045 मिनट
General / Economy / Banking Awareness / Digital & Financial Awareness506035 मिनट
English Language402035 मिनट
Data Analysis & Interpretation406045 मिनट
कुल170200160 मिनट

Descriptive Test

विषयप्रश्नअंकसमय
Essay एवं Comprehension22530 मिनट

मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और यह क्वालीफाई नेचर का होगा इस टेस्ट को पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा यह 100 अंकों का होगा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक जबकि ओबीसी, दिव्यांग एवं एससी एसटी को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Salary (वेतनमान)

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए बेसिक वेतन ₹48480 रखा गया है जबकि अन्य वेतन भत्ते भी दिए जाएंगे।

  • IBPS PO Pay Scale: ₹48,480 – 2000/7 – 62,480 – 2340/2 – 67,160 – 2680/7 – 85,920

How to Apply IBPS PO Recruitment 2026

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर CRP PO/MTs ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस फॉर CRP-PO/MTs-XVI नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर इसी पेज में अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी, पता, परीक्षा केंद्र, बैंकों की प्राथमिकता, शैक्षणिक योग्यता दस्तावेजों के अनुसार सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना है।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना है एवं रसीद प्राप्त करनी है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को चेक करके फाइनल सबमिट करना है एवं प्रिंट आउट संभाल कर सुरक्षित रख लेना है।

IBPS PO Recruitment 2026 Important Links

Start IBPS PO Recruitment 2026 form1 July 2026
Last Date Online Application form21 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteibps.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

IBPS PO Recruitment 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

आईबीपीएस प्रोफेशनली ऑफिसर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं।

IBPS PO Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

आईबीपीएस प्रोफेशनली ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 रखी गई है।

IBPS PO Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?

आईबीपीएस प्रोफेशनल ऑफिसर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।

IBPS PO Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

सामान्य वर्ग की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें ओबीसी को 3 वर्ष की छूट, एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट और एक्स सर्विसमैन को 5 वर्ष की छूट नियमानुसार दी गई है।

IBPS PO Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया क्या रहेगी?

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती में चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा जबकि अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार होगी।