दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 24 अगस्त 2026 को विभिन्न पदों की ऑनलाइन परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिस संख्या F.55(438)/Exam/ DSSSB/2025/ 2552-59 के अनुसार परीक्षाएं 21 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित होंगी।
Assistant Section Officer/Gr-II की परीक्षा कई दिनों में आयोजित होगी। किसी अभ्यर्थी की वास्तविक परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी उसके ई-एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थी OARS पोर्टल पर अपना ईमेल और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक अलग से जारी की जाएगी।
परीक्षा केंद्र, निर्धारित तिथि और शिफ्ट ई-एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी।
SMS नहीं मिलने की स्थिति में परीक्षा या एडमिट कार्ड डाउनलोड की अवधि बढ़ाने का दावा स्वीकार नहीं होगा।
अभ्यर्थी DSSSB वेबसाइट और OARS पोर्टल नियमित रूप से देखते रहें।