WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RRB NTPC 12th Level Result 2026 जारी: सभी RRB रिजल्ट PDF और कटऑफ देखें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN संख्या 07/2025 के अंतर्गत आयोजित RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट यानी 12वीं स्तर CBT-1 परीक्षा का परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। अलग-अलग RRB के रिजल्ट और कटऑफ PDF क्षेत्रवार अपलोड किए जा रहे हैं।

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेबसाइटों पर रिजल्ट खोजने की आवश्यकता न पड़े, इसलिए इस पेज पर सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड के रिजल्ट और कटऑफ लिंक एक ही टेबल में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जैसे-जैसे किसी RRB का रिजल्ट जारी होगा, उसके सामने रिजल्ट PDF और कटऑफ का लिंक अपडेट कर दिया जाएगा।

CBT-1 में सफल घोषित अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

RRB NTPC 12th Level Result 2026

RRB NTPC 12th Level Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नामRRB NTPC अंडर ग्रेजुएट CBT-1
विज्ञापन संख्याCEN 07/2025
शैक्षणिक स्तर12वीं पास/अंडर ग्रेजुएट
कुल रिक्त पद3,058
CBT-1 परीक्षा तिथि7 से 9 मई एवं 13 से 20 जून 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि24 अगस्त 2026 से
रिजल्ट का प्रकारRRB रीजनवार रोल नंबर PDF
व्यक्तिगत स्कोरकार्ड26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से
अगला चरणCBT-2
CBT-2 परीक्षा तिथि17 सितंबर 2026 प्रस्तावित
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

यह भर्ती कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के कुल 3,058 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

RRB NTPC Result PDF में क्या दिया गया है?

प्रत्येक RRB की रिजल्ट PDF में CBT-2 के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। रोल नंबर आरोही क्रम में रखे गए हैं, न कि मेरिट क्रम में।

अभ्यर्थियों को CBT-1 में प्राप्त मेरिट और आवेदन करते समय दी गई पद वरीयता को ध्यान में रखते हुए CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ध्यान रखें कि रिजल्ट PDF में रोल नंबर मिलना केवल CBT-2 के लिए अनंतिम शॉर्टलिस्टिंग है। इससे अभ्यर्थी को रेलवे में नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होता।

RRB NTPC 12th Level Result 2026 कैसे देखें?

  1. ऊपर दी गई टेबल में अपने RRB रीजन का नाम खोजें।
  2. संबंधित RRB के सामने दिए गए रिजल्ट PDF लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट PDF डाउनलोड होने के बाद उसे मोबाइल या कंप्यूटर में खोलें।
  4. कंप्यूटर पर Ctrl+F या मोबाइल में Search विकल्प चुनें।
  5. अपना पूरा रोल नंबर दर्ज करें।
  6. रोल नंबर PDF में मिलने पर अभ्यर्थी CBT-2 के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट है।
  7. संबंधित RRB की अलग कटऑफ PDF भी अवश्य देखें।

अभ्यर्थी किसी दूसरे RRB की कटऑफ को अपने रीजन पर लागू न मानें। प्रत्येक RRB की पद संख्या, श्रेणी और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार कटऑफ अलग हो सकती है।

RRB NTPC CBT-1 Scorecard कब जारी होगा?

CBT-1 के व्यक्तिगत अंक और CBT-2 के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस देखने का लिंक 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से सक्रिय होगा।

स्कोरकार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि

लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत अंक, CBT-2 क्वालिफाइंग स्टेटस और परीक्षा में मिले प्रश्नपत्र को देख सकेंगे। प्रश्नपत्र में चार विकल्पों में से सही उत्तर भी चिन्हित होगा।

रोल नंबर वाली क्षेत्रवार रिजल्ट PDF पहले जारी की जा रही हैं, जबकि व्यक्तिगत स्कोरकार्ड निर्धारित समय पर अलग लॉगिन लिंक से उपलब्ध होगा।

RRB NTPC CBT-2 Exam Date 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड के रिजल्ट नोटिस में CBT-2 का आयोजन सितंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में करने की जानकारी दी गई है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार CBT-2 के लिए 17 सितंबर 2026 की तिथि प्रस्तावित है।

CBT-2 से संबंधित परीक्षा शहर की सूचना परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध करवाई जाएगी। ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, SMS और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया

CBT-1 में सफल अभ्यर्थियों को CBT-2 में उपस्थित होना होगा। आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्टिंग CBT-2 तथा संबंधित पद के लिए लागू CBAT/CBTST में अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।

जिन अभ्यर्थियों को OBC-NCL, SC, ST, EWS, PwBD या भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के आरक्षण का लाभ लेते हुए CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें भर्ती के आगामी चरणों में भी उसी आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • सभी RRB के रिजल्ट लिंक एक साथ सक्रिय होना आवश्यक नहीं है।
  • किसी RRB का रिजल्ट पहले और कटऑफ PDF बाद में अपलोड हो सकती है।
  • अभ्यर्थी केवल अपने आवेदन वाले RRB का रिजल्ट और कटऑफ देखें।
  • एक RRB में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की संख्या को ऑल इंडिया संख्या न मानें।
  • रिजल्ट PDF में दिए गए रोल नंबर मेरिट क्रम में नहीं हैं।
  • व्यक्तिगत अंक 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से देखे जा सकेंगे।
  • किसी लिंक के तुरंत न खुलने पर कुछ समय बाद दोबारा जांचें।

RRB NTPC 12th Level Result 2026 Important Links

RRB RegionResult / Cutoff
RRB AhmedabadResult, Cutoff
RRB AjmerResult, Cutoff
RRB Allahabad/ PrayagrajResult, Cutoff
RRB BangaloreResult, Cutoff
RRB BhopalResult, Cutoff
RRB BhubaneswarResult, Cutoff
RRB BilaspurResult, Cutoff
RRB ChandigarhResult, Cutoff
RRB ChennaiResult, Cutoff
RRB GorakhpurResult, Cutoff
RRB GuwahatiResult, Cutoff
RRB JammuResult, Cutoff
RRB KolkataResult, Cutoff
RRB MaldaResult, Cutoff
RRB MumbaiResult, Cutoff
RRB MuzaffarpurResult, Cutoff
RRB PatnaResult, Cutoff
RRB RanchiResult, Cutoff
RRB SecunderabadResult, Cutoff
RRB SiliguriResult, Cutoff
RRB TrivendrumResult, Cutoff
CBT 1st Score CardClick Here
CBT 2nd Exam NoticeClick Here
Official Websiteindianrailways.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now