WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे तकनीशियन के 6557 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जुलाई तक

RRB Technician Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-3 के कुल 6557 पदों पर भर्ती निकली है रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन 30 जून से लेकर 29 जुलाई 2026 को रात 11:59 तक भरे जाएंगे जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है।

रेलवे तकनीशियन भर्ती 02/2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भरना होगा इस भर्ती प्रक्रिया में तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 323 पद एवं तकनीशियन ग्रेड तृतीय के 6234 पद रखे गए हैं हमने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

RRB Technician Recruitment 2026

RRB Technician Recruitment 2026 Overview

विवरणआधिकारिक जानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
केंद्रीकृत रोजगार सूचनाCEN संख्या 02/2026
भर्ती का नामतकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती
कुल रिक्तियां6,557
तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल323 पद
तकनीशियन ग्रेड-III6,234 पद
RRB Ajmer की रिक्तियां229 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे
आयु की निर्णायक तिथि1 जुलाई 2026
चयन प्रक्रियाCBT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू30 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि29 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे
जमा आवेदन के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे
आवेदन संशोधन विंडो1 अगस्त से 10 अगस्त 2026
पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब विवरण देने की अवधि11 अगस्त से 15 अगस्त 2026

तकनीशियन भर्ती में पदों का विवरण

श्रेणी संख्यापद का नामरिक्तियां
1तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल323
2तकनीशियन ग्रेड-III ट्रैक मशीन172
3तकनीशियन ग्रेड-III ब्लैकस्मिथ306
4तकनीशियन ग्रेड-III ब्रिज34
5तकनीशियन ग्रेड-III कैरिज एंड वैगन501
6तकनीशियन ग्रेड-III डीजल इलेक्ट्रिकल206
7तकनीशियन ग्रेड-III डीजल मैकेनिकल346
8तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल/TRS268
9तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल (GS)329
10तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल (TRD)152
11तकनीशियन ग्रेड-III EMU147
12तकनीशियन ग्रेड-III फिटर (OL)469
13तकनीशियन ग्रेड-III रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग162
14तकनीशियन ग्रेड-III (S&T)320
15तकनीशियन ग्रेड-III वेल्डर (OL)150
16तकनीशियन ग्रेड-III क्रेन ड्राइवर13
17तकनीशियन ग्रेड-III कारपेंटर (वर्कशॉप)229
18तकनीशियन ग्रेड-III इलेक्ट्रिकल (PU & WS)128
19तकनीशियन ग्रेड-III फिटर (PU & WS)1,109
20तकनीशियन ग्रेड-III मशीनिस्ट (वर्कशॉप)123
21तकनीशियन ग्रेड-III मैकेनिकल (वर्कशॉप)193
22तकनीशियन ग्रेड-III मिलराइट170
23तकनीशियन ग्रेड-III पेंटर (वर्कशॉप)77
24तकनीशियन ग्रेड-III ट्रिमर (वर्कशॉप)46
25तकनीशियन ग्रेड-III वेल्डर (PU & WS)584
कुल रिक्तियां6,557

RRB Ajmer के लिए पदों की संख्या

पदURSCSTOBCEWSकुल
ग्रेड-I सिग्नल5400110
ग्रेड-III12141162318219
कुल12645162319229

RRB Technician Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे तकनीशियन भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अन्य आरक्षित वर्गों एवं महिलाओं के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

उम्मीदवार की श्रेणीआवेदन शुल्कCBT में उपस्थित होने पर वापसी
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी₹500बैंक शुल्क काटकर ₹400
SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)₹250बैंक शुल्क काटकर ₹250

शुल्क वापसी केवल CBT में उपस्थित अभ्यर्थियों को आधार से जुड़े बैंक खाते में होगी।

रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे तकनीशियन भर्ती में आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल18 वर्ष33 वर्ष
तकनीशियन ग्रेड-III18 वर्ष30 वर्ष

आयु सीमा में छूट

श्रेणीछूट/ अधिकतम आयु
SC/ST5 वर्ष की छूट
OBC-NCL3 वर्ष की छूट
पूर्व सैनिकसेवा अवधि घटाने के बाद UR/EWS को 3 वर्ष, OBC को 6 वर्ष तथा SC/ST को 8 वर्ष की छूट
PwBDUR/EWS को 10 वर्ष, OBC को 13 वर्ष तथा SC/ST को 15 वर्ष की छूट
न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा वाले रेलवे कर्मचारीअधिकतम आयु UR/EWS के लिए 40 वर्ष, OBC के लिए 43 वर्ष तथा SC/ST के लिए 45 वर्ष
रेलवे के अर्द्ध-प्रशासनिक कार्यालयों में कार्यरत उम्मीदवारसेवा अवधि के बराबर अथवा 5 वर्ष, जो कम हो
विधवा, तलाकशुदा या पति से न्यायिक रूप से अलग महिलाअधिकतम आयु UR/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए 40 वर्ष
तकनीशियन ग्रेड-III के कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिसप्रशिक्षण अवधि के बराबर अधिकतम 3 वर्ष की छूट
25 वर्ष से पहले अप्रेंटिसशिप शुरू करने वाले एक्ट अप्रेंटिसअधिकतम आयु UR/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST के लिए 40 वर्ष

RRB Technician Recruitment 2026 Educational Qualification

रेलवे तकनीशियन भर्ती में अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल की योग्यता

  • भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्ट्रूमेंटेशन में B.Sc.; या
  • उपर्युक्त मूल विषयों की किसी उप-धारा के संयोजन में B.Sc.; या
  • उपर्युक्त मूल विषयों अथवा उनके संयोजन में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा; या
  • उपर्युक्त मूल विषयों अथवा उनके संयोजन में इंजीनियरिंग डिग्री।

तकनीशियन ग्रेड-III की योग्यता

अधिकांश पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI अथवा उसी ट्रेड में Course Completed Act Apprenticeship जरूरी है। तकनीशियन ग्रेड-III (S&T) के लिए भौतिकी और गणित के साथ 12वीं पास अभ्यर्थी भी पात्र हैं। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री को ITI/CCAA के स्थान पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक संबंधित पद के लिए अधिसूचना में स्पष्ट रूप से अनुमति न हो।

RRB Technician Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे तकनीशियन परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें परीक्षा 90 मिनट की आयोजित की जाएगी जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है कई पालियों में परीक्षा होने पर अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • मेडिकल परीक्षण (ME)

तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल CBT पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
सामान्य जागरूकता1010
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति1515
कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन की मूल बातें2020
गणित2020
बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग3535
कुल100100

तकनीशियन ग्रेड-III CBT पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
गणित2525
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति2525
सामान्य विज्ञान4040
सामान्य जागरूकता1010
कुल100100

सीबीटी परीक्षा में न्यूनतम पात्रता अंक

श्रेणीन्यूनतम प्रतिशत
UR, EWS40%
OBC-NCL, SC30%
ST25%

Salary (वेतनमान)

पद7वां CPC वेतन स्तरप्रारंभिक वेतन
तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नललेवल-5₹29,200
तकनीशियन ग्रेड-IIIलेवल-2₹19,900

How to Apply RRB Technician Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद CEN 02/2026 तकनीशियन भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है और सामान्य जानकारी भरकर अकाउंट क्रिएट करना है।
  • तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल लेवल-5 और तकनीशियन ग्रेड-III लेवल-2 के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • जरूरी दस्तावेज हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं, फोटो लाइव कैप्चर होगी।
  • फिर अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार सभी प्रविष्टियों को जांच लेना है अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रख लेना है।

RRB Technician Recruitment 2026 Important Links

Start RRB Technician Recruitment 2026 form30 June 2026
Last Date Online Application form29 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationEnglish, Hindi
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

RRB Technician Recruitment 2026 FAQ’s

रेलवे तकनीशियन भर्ती में कुल कितने पद हैं?

CEN 02/2026 के अंतर्गत तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पद हैं।

RRB Technician भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे है। जबकि आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।