WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 के अंतर्गत हिंदी विषय की पात्रता जाँच हेतु अस्थायी सूची और कटऑफ जारी कर दी है। हिंदी विषय का परिणाम 7 अगस्त 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जबकि अन्य विषयों के रिजल्ट भी जल्द जारी हो जाएंगे।

हिंदी विषय की लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक परिणाम PDF में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। आयोग ने कुल 1202 अभ्यर्थियों को पात्रता जाँच के लिए अस्थायी रूप से सूची में शामिल किया है। इन अभ्यर्थियों को अब निर्धारित अवधि में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

यह अंतिम चयन सूची या वरीयता सूची नहीं है। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026

RPSC School Lecturer Result 2025 Latest Update

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 7 अगस्त 2026 को प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2025 के हिंदी विषय का परिणाम जारी किया है। हिंदी विषय के लिए प्रश्न पत्र प्रथम और प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी।

आयोग द्वारा जारी परिणाम में निम्नलिखित दस्तावेज शामिल हैं:

  • पात्रता जाँच के लिए अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची
  • हिंदी विषय की श्रेणीवार कटऑफ
  • अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों की अलग सूची
  • विस्तृत आवेदन पत्र और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित निर्देश

RPSC 1st Grade Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग
विभागमाध्यमिक शिक्षा विभाग
पद का नामप्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा)
परीक्षा का नामप्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2025
विज्ञापन संख्या06/Exam/School Lect. & Coach/RPSC/EP-I/2025-26
कुल पद3225
कुल विषय27
वर्तमान में जारी परिणामहिंदी
हिंदी विषय के पद710
हिंदी विषय की परीक्षा31 मई 2026
परिणाम जारी होने की तिथि7 अगस्त 2026
परिणाम का चरणपात्रता जाँच हेतु अस्थायी सूची
सूची में शामिल अभ्यर्थी1202
विस्तृत आवेदन की अवधि13 अगस्त से 19 अगस्त 2026
विस्तृत आवेदन की अंतिम समय-सीमा19 अगस्त 2026 रात्रि 11:59 बजे
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC School Lecturer Hindi Result 2026

हिंदी विषय की लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 1202 अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों के विरुद्ध पात्रता जाँच हेतु विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों की जाँच के उद्देश्य से जारी की गई है। इसे अंतिम चयन सूची या वरीयता सूची नहीं माना जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग पात्र अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजेगा। इसके बाद आयोग अंतिम परिणाम जारी करके चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को भेजेगा।

विस्तृत आवेदन पत्र कब भरना होगा?

पात्रता जाँच की अस्थायी सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal पर ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक 13 अगस्त से 19 अगस्त 2026 रात्रि 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विकल्प का चयन करना होगा:

My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now

आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी इसका प्रिंट निकालें। आयोग ने विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी निर्देश

विस्तृत आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जाँच निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान की सूचना दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित सामग्री के साथ उपस्थित होना होगा:

  • विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां
  • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज
  • दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां
  • विभाग द्वारा मांगे गए अन्य संबंधित प्रमाणपत्र

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

367 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

आयोग ने हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल 367 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग PDF में जारी किए गए हैं।

आधिकारिक परिणाम के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन में दिए गए OMR उत्तर पत्रक संबंधी निर्देशों के अंतर्गत 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण इन अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।

अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अयोग्य अभ्यर्थियों की रोल नंबर सूची देख सकते हैं।

RPSC School Lecturer Result कैसे देखें?

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 देखने के लिए अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया अपना सकते हैं:

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. वेबसाइट के Candidate Information सेक्शन में जाएं।
  3. यहां Results विकल्प का चयन करें।
  4. School Lecturer (School Education) 2025 परीक्षा खोलें।
  5. संबंधित विषय के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  6. परिणाम PDF खुलने के बाद Ctrl+F विकल्प का इस्तेमाल करें।
  7. सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  8. रोल नंबर मिलने पर PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

क्या यह हिंदी विषय का अंतिम परिणाम है?

नहीं। आयोग द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी सूची पात्रता जाँच के लिए अस्थायी सूची है। इसमें रोल नंबर होने का अर्थ अंतिम चयन नहीं है।

इन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, आयु और अन्य पात्रता शर्तों की जाँच भर्ती विज्ञापन एवं संबंधित सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी। सभी पात्रता शर्तें पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को प्राप्त होने पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 Important Links

RPSC School Lecturer Result 2025 विषयवार जारी किया जा रहा है। वर्तमान में हिंदी विषय का परिणाम उपलब्ध है। अन्य विषयों के परिणाम भी जल्द जारी हो जाएंगे।

हिंदी विषय परिणाम और कटऑफ PDFClick Here
हिंदी विषय के अयोग्य अभ्यर्थियों की सूचीClick Here
अन्य विषयों के रिजल्टClick Here (जल्द जारी होंगे)
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now