WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RAJSICO Recruitment 2026: राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड में 12वीं पास जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RAJSICO Recruitment 2026: राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा जूनियर असिस्टेंट और जूनियर सेल्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके लिए सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन 6 जून से लेकर 5 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान के औद्योगिक एवं लघु उद्योग विकास में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और चयन लिखित परीक्षा एवं प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती की योग्यता, आवेदन शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी हैं।

RAJSICO Recruitment 2026

RAJSICO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Small Industries Corporation Limited
Post NameJunior Assistant, Junior Sales Assistant
Vacancies9 Posts
Salary/ Pay Scale₹14,600 per month (Level-5)
Job LocationRajasthan
CategoryRAJSICO Junior Assistant Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date6 June to 5 July 2026
Official Websiteindustries.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date6 June 2026
Application Last Date5 July 2026
Last date for printing application20 July 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसिको) द्वारा कुल 9 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें कनिष्ठ सहायक के 4 पद और कनिष्ठ विक्रय सहायक के 5 पद रखे गए हैं राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 को रात्रि 11:59 तक रहेगी।

पद का नामपद संख्या
जूनियर असिस्टेंट04
जूनियर सेल्स असिस्टेंट05
कुल पद09

RAJSICO Recruitment 2026 Application Fee

  • सामान्य वर्ग और राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए रखा गया है।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 525 रुपए रखा गया है।
  • राजस्थान के समस्त विशेष योग्यजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपए रखा गया है।
  • राजस्थान के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है उनके लिए भी आवेदन शुल्क 350 रुपए रहेगा।

RAJSICO Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Age Relaxation

  • राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को: 05 वर्ष की छूट।
  • सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को: 05 वर्ष की छूट।
  • राजस्थान की SC, ST, BC, MBC और EWS वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को: 10 वर्ष की छूट।
  • विशेष योग्यजन को सामान्यतः: 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
  • विधवा एवं परित्यक्ता (तलाकशुदा) महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

RAJSICO Recruitment 2026 Educational Qualification

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती 2026 में जूनियर असिस्टेंट और जूनियर सेल्स असिस्टेंट पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और जूनियर सेल्स असिस्टेंट पद के लिए सरकारी संस्थान या निजी फर्म से सेल्स कार्य में 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

इसके अलावा दोनों पदों के लिए कोई एक कंप्यूटर योग्यता भी होनी चाहिए।

  • DOEACC द्वारा संचालित “O” या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स।
  • NIELIT, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘सर्टिफिकेट कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट’ (CCC)।
  • COPA/DPCS सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त)।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/डिप्लोमा या सर्टिफिकेट।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कंप्यूटर साइंस/एप्लिकेशन विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी प्रमाण पत्र।
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित RSCIT कोर्स।

RAJSICO Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

RAJSICO Recruitment 2026 Exam Pattern

प्रथम चरण: प्रतिस्पर्धी लिखित परीक्षा (कुल अंक: 450)

राजस्थान लघु उद्योग निगम में लिखित परीक्षा 2 भागों में कुल 450 अंकों की आयोजित की जाएगी इसमें प्रथम भाग 180 अंकों का और दूसरा भाग 270 अंकों का होगा अभ्यर्थियों को प्रथम भाग में न्यूनतम बेहतर अंक और दूसरे भाग में न्यूनतम 108 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा यह लिखित परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।

परीक्षा का भागविषय/सेक्शनकुल प्रश्नअधिकतम अंक
भाग-1 (Part-I)सेक्शन ‘A’: सामान्य ज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान1545
सेक्शन ‘B’: इतिहास, संस्कृति और सामान्य विज्ञान1545
सेक्शन ‘C’: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग1545
सेक्शन ‘D’: बेसिक कंप्यूटर स्किल्स1545
भाग-2 (Part-II)सेक्शन ‘A’: सामान्य हिंदी (कक्षा 10वीं स्तर)3090
सेक्शन ‘B’: General English (Up to Class 10th)3090
सेक्शन ‘C’: गणित (कक्षा 10वीं स्तर)3090
कुल योगलिखित परीक्षा150450

द्वितीय चरण: कंप्यूटर दक्षता एवं गति परीक्षा (कुल अंक: 100)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा इसमें रिक्त पदों के पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा यानी 45 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के 450 अंकों एवं कंप्यूटर टेस्ट के 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा इस तरह अंतिम मेरिट 550 अंकों के आधार पर बनेगी।

पेपर का नामटेस्ट का प्रकारआवंटित समयअधिकतम अंकन्यूनतम उत्तीर्णांक (40%)
पेपर-I (हिंदी टाइपिंग)गति परीक्षण (Speed Test)10 मिनट2510 अंक
दक्षता परीक्षण (Efficiency Test)10 मिनट2510 अंक
पेपर-II (अंग्रेजी टाइपिंग)गति परीक्षण (Speed Test)10 मिनट2510 अंक
दक्षता परीक्षण (Efficiency Test)10 मिनट2510 अंक
कुल योगदक्षता परीक्षा40 मिनट10040 अंक (कुल मिलाकर)

Salary (वेतनमान)

राजसिको भर्ती 2026 में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ विक्रय सहायक पद के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार 14600 रुपए प्रतिमाह और अन्य वेतन भत्ते रखे गए हैं जबकि चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक 2 वर्ष की प्रोफेशन अवधि में नियत पारिश्रमिक दिया जाएगा।

How to Apply RAJSICO Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं अपने नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है जिससे आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं सभी डेटा सावधानीपूर्वक सही-सही भरना है।
  • अभ्यर्थी को सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को जांच लें और फाइनल सबमिट कर दें एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर संभाल कर सुरक्षित रखें।

RAJSICO Recruitment 2026 Important Links

Start RAJSICO Recruitment 2026 form6 June 2026
Last Date Online Application form5 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteindustries.rajasthan.gov.in

RAJSICO Recruitment 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 को रात्रि 11:59 तक है।

RAJSICO Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?

राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास और RSCIT या समकक्ष होना चाहिए।

RAJSICO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन कितने पदों पर जारी किया गया है?

इसमें जूनियर असिस्टेंट के 4 पद और जूनियर सेल्स असिस्टेंट के 5 पद रखे गए हैं।