WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026: राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी जारी यहां से चेक करें

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026: राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है राजस्थान वनपाल परीक्षा की एग्जाम सिटी की सूचना 22 जून 2026 को जारी की जाएगी जबकि राजस्थान वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी कर दिए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे आपको बता दे की राजस्थान वनपाल परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक किया जा रहा है।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameForester
Advt No.01/2026
Vacancies269 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level 8
Job LocationRajasthan
Mode of ApplyOnline
Application form filling date6 January to 11 February 2026
Exam date28 June 2026 (11:00 AM to 1:00 PM)
Exam City Date22 June 2026
Admit Card Release Date24 June 2026
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक भरे गए थे इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 269 पदों के लिए हो रहा है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद रखे गए हैं राजस्थान वनपाल के लिए परीक्षा का आयोजन 26 जून 2026 को राजस्थान के 38 जिलों में किया जाएगा राजस्थान वनपाल परीक्षा 28 जून 2026 रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है इसके अनुसार राजस्थान वनपाल परीक्षा के एग्जाम सिटी की सूचना 22 जून 2026 को जारी कर दी जाएगी राजस्थान वनपाल परीक्षा के अभ्यर्थी आवंटित जिले की सूचना 22 जून 2026 से एसएसओ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करके चेक कर सकेंगे।

राजस्थान वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी किए जाएंगे अभ्यर्थी राजस्थान वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड एसएसओ पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर जाकर सीधा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों के पास अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि होना अनिवार्य है।

Rajasthan Vanpal Exam Pattern 2026

राजस्थान वनपाल परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट आधारित होगी इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे राजस्थान वनपाल परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा जबकि इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.33 अंक की रखी गई है अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

Subject NameQuestionsMarks
सामान्य ज्ञान और सामाजिक अध्ययन (General Knowledge & Social Studies)5050
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)2020
गणित (Mathematics)1515
समसामयिक मामले (Current Affairs)1515
Total100100

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 & Exam Guidelines

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 2026 अपने साथ लेकर आना होगा अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंच जाएं क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का द्वार बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, मूल फोटो युक्त पहचान पत्र या आधार कार्ड, 2.5×2.5 सेंटीमीटर नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लेकर आना है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वनपाल परीक्षा के लिए जो ड्रेस कोड जारी किया गया है उसी के अनुसार अभ्यर्थियों को आना है अभ्यर्थी वनपाल परीक्षा से संबंधित सभी दिशा निर्देश आधिकारिक नोटिस से देख सकते हैं।

राजस्थान वनपाल परीक्षा की एग्जाम सिटी 22 जून को जारी होगी और एडमिट कार्ड 24 जून को जारी होंगे राजस्थान वनपाल परीक्षा 28 जून को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक होगी जबकि परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 10:00 बंद कर दिया जाएगा अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड एसएसओ पोर्टल और रिक्रूटमेंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download Rajasthan Vanpal Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि एवं कैप्चा कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करना है।
  • इससे एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Vanpal Exam City Release Date22 June 2026
Rajasthan Vanpal Admit Card Release Date24 June 2026
Rajasthan Vanpal Admit Card 2026Update Soon
Rajasthan Vanpal Admit Card NoticeClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

RSSB Vanpal Exam City 2026 कब जारी की जाएगी?

राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी 22 जून 2026 को जारी कर दी जाएगी।

Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 कब जारी किए जाएंगे?

राजस्थान वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को एसएसओ पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

Rajasthan Vanpal Exam 2026 कब आयोजित किया जाएगा?

राजस्थान वनपाल परीक्षा 28 जून 2026 को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक आयोजित की जाएगी।