WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 जारी: राजस्थान एसआई फिजिकल एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जुलाई 2026 को जारी कर दिए हैं राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में जो सफल हुए हैं उनके Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 डाउनलोड करने की सुविधा 29 जुलाई 2026 से उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से फिजिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से राज्य के सात रेंज मुख्यालयों पर आयोजित होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र में दी गई परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार ही उपस्थित होना होगा।

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामउप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025
लिखित परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाराजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि29 जुलाई 2026
शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि3 अगस्त से 13 अगस्त 2026
परीक्षा शुरू होने का समयप्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से
परीक्षा स्थलराज्य के 7 रेंज मुख्यालय
प्रवेश पत्र डाउनलोड का माध्यमऑनलाइन
प्रवेश पत्र की स्थितिडाउनलोड के लिए उपलब्ध
आधिकारिक पोर्टलSSO Rajasthan/ राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 Latest Update

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर भर्ती 05/2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे और इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 1015 पदों के लिए किया जा रहा है राजस्थान एसआई के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी इसमें 4.70 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर लिखित परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी कर दिया था इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से लेकर 13 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रही है यह राजस्थान के 7 रेंज मुख्यालयों पर आयोजित हो रही है।

राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगी। पात्र अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 से राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड करके उसमें दिए गए निर्देश ध्यानपूर्वक जरूर देख ले।

Rajasthan SI Physical Exam Date 2026

यह परीक्षा 11 दिनों की अवधि में आयोजित की जाएगी, लेकिन प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा उसके एडमिट कार्ड में दी गई निर्धारित तिथि पर ही होगी। अपने प्रवेश पत्र में दर्ज तिथि, समय और स्थान को ही अंतिम मानें।

कार्यक्रमतिथि/समय
फिजिकल एडमिट कार्ड उपलब्ध29 जुलाई 2026 से
शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ3 अगस्त 2026
शारीरिक दक्षता परीक्षा की अंतिम तिथि13 अगस्त 2026
प्रतिदिन परीक्षा शुरू होने का समयसुबह 5:00 बजे से

राजस्थान एसआई फिजिकल परीक्षा केंद्र

शारीरिक दक्षता परीक्षा राज्य के निम्नलिखित सात रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी:

  1. जयपुर
  2. जोधपुर
  3. कोटा
  4. अजमेर
  5. भरतपुर
  6. बीकानेर
  7. उदयपुर

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • एसएसओ डैशबोर्ड में Recruitment Portal विकल्प खोलें।
  • एडमिट कार्ड से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के फिजिकल एडमिट कार्ड का लिंक चुनें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

अभ्यर्थी राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल के एडमिट कार्ड पेज से भी संबंधित परीक्षा का चयन करके अपना आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करते हुए प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या जांचें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दी गई अपनी परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता तथा परीक्षा से संबंधित निर्देश ध्यान से जांचें। एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार ही यात्रा और केंद्र पर पहुंचने की योजना बनाएं।

राजस्थान एसआई फिजिकल परीक्षा में साथ ले जाने वाले दस्तावेज

शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • फिजिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंट
  • मूल आधार कार्ड और उसकी एक छायाप्रति
  • दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • सरकार द्वारा जारी एक अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र और उसकी एक छायाप्रति

Rajasthan SI Physical Efficiency Test 2026

राजस्थान एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होगा। इसका उल्लेख RPSC के आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में किया गया है।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए PET अंक तालिका

स्पर्धानिर्धारित प्रदर्शनअंक
100 मीटर दौड़14 सेकंड40
100 मीटर दौड़15 सेकंड25
100 मीटर दौड़16 सेकंड15
100 मीटर दौड़16 सेकंड से अधिक0
लंबी कूद15 फीट या अधिक30
लंबी कूद14 फीट20
लंबी कूद13 फीट10
लंबी कूद13 फीट से कम0
चिनिंग अप7 बार30
चिनिंग अप6 बार20
चिनिंग अप5 बार10
चिनिंग अप5 बार से कम0

भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए PET अंक तालिका

स्पर्धानिर्धारित प्रदर्शनअंक
100 मीटर दौड़17 सेकंड40
100 मीटर दौड़18 सेकंड25
100 मीटर दौड़19 सेकंड15
100 मीटर दौड़19 सेकंड से अधिक0
लंबी कूद13 फीट या अधिक30
लंबी कूद12 फीट20
लंबी कूद11 फीट10
लंबी कूद11 फीट से कम0
चिनिंग अप5 बार30
चिनिंग अप4 बार20
चिनिंग अप3 बार10
चिनिंग अप3 बार से कम0

महिला अभ्यर्थियों के लिए PET अंक तालिका

स्पर्धानिर्धारित प्रदर्शनअंक
100 मीटर दौड़17 सेकंड40
100 मीटर दौड़18 सेकंड25
100 मीटर दौड़19 सेकंड15
100 मीटर दौड़19 सेकंड से अधिक0
लंबी कूद10 फीट या अधिक30
लंबी कूद9 फीट20
लंबी कूद8 फीट10
लंबी कूद8 फीट से कम0
शॉट पुट (4 किलोग्राम)16 फीट30
शॉट पुट (4 किलोग्राम)15 फीट20
शॉट पुट (4 किलोग्राम)14 फीट10
शॉट पुट (4 किलोग्राम)14 फीट से कम0

Rajasthan SI Physical Standard 2026

अभ्यर्थीन्यूनतम ऊंचाईसीनान्यूनतम वजन
पुरुष अभ्यर्थी168 सेमी81 सेमी बिना फुलाए और 86 सेमी फुलाकर; न्यूनतम 5 सेमी विस्तारलागू नहीं
पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्र के पुरुष अभ्यर्थी160 सेमी79 सेमी बिना फुलाए और 84 सेमी फुलाकरलागू नहीं
महिला अभ्यर्थी152 सेमीलागू नहीं47.5 किलोग्राम

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 DownloadLinl-1st, Link-2nd
राजस्थान पुलिस की आधिकारिक सूचनाOfficial Update
RPSC का आधिकारिक भर्ती विज्ञापनNotification PDF
RPSC शारीरिक परीक्षा योजनाPhysical Test Scheme
राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now