WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

NBEMS Recruitment 2026: आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

NBEMS Recruitment 2026: आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा 53 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो की भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है इसमें उपनिदेशक (चिकित्सा), कनिष्ठ प्रोग्रामर, कनिष्ठ लेखाकार, आशुलिपिक और कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी NBEMS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जून से लेकर 20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

जो अभ्यर्थी केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत एक प्रतिष्ठित स्वायत्त संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं तो उनके लिए यह अच्छा अवसर है NBEMS भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं NBEMS भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं चयन प्रक्रिया सहित सभी जानकारी यहां पर दी गई है।

NBEMS Recruitment 2026

NBEMS Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationNational Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS)
Post Nameउप निदेशक (चिकित्सा), कनिष्ठ प्रोग्रामर, कनिष्ठ लेखाकार, आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक
Advt No.A-12011/3/2025-Estb
Vacancies53 Posts
Job LocationAll India
CategoryNBEMS Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date29 June to 20 July 2026
Official Websitenatboard.edu.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date29 June 2026
Application Last Date20 July 2026
Exam Date5 & 6 September 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने 53 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें उपनिदेशक चिकित्सा के 2 पद, कनिष्ठ प्रोग्रामर का 1 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 4 पद, आशुलिपिक के 7 पद एवं कनिष्ठ सहायक के 39 पद रखे गए हैं NBEMS भर्ती के लिए आवेदन 29 जून से लेकर 20 जुलाई 2026 तक भर सकते हैं जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर और 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

Sl. No.Name of PostNo. of Vacancies
1Deputy Director (Medical)02
2Junior Programmer01
3Junior Accountant04
4Stenographer07
5Junior Assistant39
Total53

NBEMS Recruitment 2026 Application Fee

NBEMS भर्ती 2026 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹1500 + 18% GST
SC / ST / PwBD / WomenExempted
Payment ModeOnline

NBEMS Recruitment 2026 Age Limit

NBEMS भर्ती 2026 में पदों के अनुसार आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु के गणना 20 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

पदअधिकतम आयु
उप निदेशक (चिकित्सा)35 वर्ष
जूनियर प्रोग्रामर27 वर्ष
जूनियर अकाउंटेंट27 वर्ष
स्टेनोग्राफर18 से 27 वर्ष
जूनियर असिस्टेंट27 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट दी गई है।

श्रेणीछूट
SC/ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
दिव्यांग (अनारक्षित)10 वर्ष
दिव्यांग (OBC)13 वर्ष
दिव्यांग (SC/ST)15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिकसैन्य सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं (अविवाहित)35 वर्ष की आयु तक

NBEMS Recruitment 2026 Educational Qualification

NBEMS भर्ती 2026 में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
उप निदेशक (चिकित्सा)स्नातकोत्तर चिकित्सा (Post Graduate Medical)
जूनियर प्रोग्रामरB.Tech / B.E. / BCA / DOEACC (B या C Level) / कंप्यूटर साइंस / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री (कंप्यूटर में विशेषज्ञता के साथ) या समकक्ष योग्यता।
जूनियर अकाउंटेंटकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या सांख्यिकी विषय के साथ स्नातक डिग्री अथवा वाणिज्य (Commerce) में स्नातक डिग्री। साथ ही NBEMS द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। + 3 वर्ष का अनुभव।
स्टेनोग्राफर12वीं (10+2) उत्तीर्ण। साथ ही आशुलिपि (Stenography) में 80 शब्द प्रति मिनट एवं टंकण (Typing) में 30 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक। + 2 वर्ष का अनुभव।
जूनियर असिस्टेंटकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण। कंप्यूटर के उपयोग एवं Windows, Network Operating System तथा LAN Architecture जैसे बेसिक सॉफ्टवेयर/सिस्टम का ज्ञान। साथ ही NBEMS द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

NBEMS Recruitment 2026 Selection Process

NBEMS भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन में कंप्यूटर आधारित टेस्ट और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

NBEMS Recruitment 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्न
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति50
सामान्य जागरूकता50
मात्रात्मक अभिरुचि50
अंग्रेजी समझ50
कुल200
  • कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को 180 मिनट का समय मिलेगा।
  • अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक लाने होंगे लेकिन एससी एसटी, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन को न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे।

चरण-II : कंप्यूटर ज्ञान/कौशल परीक्षा:

  • कुल अंक: 100
  • समय: 75 मिनट
  • CBT मेरिट के आधार पर प्रत्येक पद के लिए रिक्तियों के मुकाबले 5 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
  • डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग, कंप्यूटर संचालन एवं स्टेनोग्राफी आदि शामिल होंगे।

Salary (वेतनमान)

NBEMS भर्ती 2026 में पदों के अनुसार वेतन अलग-अलग रखा गया है और महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते भी नियम अनुसार दिए जाएंगे।

Sl. No.Name of PostGroupPay Matrix Level
1Deputy Director (Medical)ALevel-11
2Junior ProgrammerBLevel-7
3Junior AccountantCLevel-4
4StenographerCLevel-4
5Junior AssistantCLevel-2

How to Apply NBEMS Recruitment 2026

  • आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना है।
  • इसके बाद पब्लिक नोटिस ऑप्शन पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी चेक करें एवं फॉर्म सबमिट करें अंत में आवेदन फार्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

NBEMS Recruitment 2026 Important Links

Start NBEMS Recruitment 2026 form29 June 2026
Last Date Online Application form20 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitenatboard.edu.in