WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर इंटेक 02/2027 का नोटिफिकेशन जारी

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027: इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक 02/2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए अविवाहित महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें सभी राज्यों के योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक 02/2027 के लिए आवेदन 6 जुलाई से लेकर 26 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत Agniveervayu Intake 02/2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है इस योजना के माध्यम से युवाओं को 4 वर्षों तक सैन्य जीवन का अनुभव लेने, अनुशासन सीखने और राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने का मौका मिलेगा भारतीय वायु सेवा में जाने के इच्छुक 12वीं पास युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है इस भर्ती के लिए आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन एवं आवेदन प्रक्रिया सहित सभी जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं फिर 4 वर्ष की पूरी सेवा अवधि के दौरान भी विवाह करने की अनुमति नहीं है यदि विवाह करते हैं तो उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा महिला अभ्यर्थियों को सेवा अवधि के दौरान गर्भधारण नहीं करने का वचन देना होगा 4 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद लगभग 25% योग्य अग्निवीरों को नियमित एयरमैन कैडर में शामिल किए जाने का अवसर मिलेगा।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 022027

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Overview

Recruitment OrganizationIndian Air Force
Post NameAgniveervayu Intake 02/2027
Monthly Salary₹30,000 (1st year) to ₹40,000 (4th year)
Marital statusUnmarried only (Male & Female)
Job LocationAll India
CategoryIndian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027
Mode of ApplyOnline
Application form filling date6 July to 26 July 2026
Official Websiteiafrecruitment.edcil.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडियन एयर फोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 को रात्रि 11:00 बजे तक रखी गई है इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा फिर प्रोविजनल कैंडीडेट्स सिलेक्टेड लिस्ट मई 2027 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी फिर नामांकन सूची 1 जून 2027 के बाद प्रकाशित होगी।

EventDate
Application Start Date6 July 2026
Application Last Date26 July 2026
Exam Date22 and 23 September 2026

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Application Fee

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है जिसका भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। एक अभ्यर्थी को केवल एक बार ही आवेदन करना होगा यदि एक से अधिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करते हैं तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹550 + 18% GST
SC / ST₹550 + 18% GST
Payment ModeOnline

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Age Limit

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती में आवेदक का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच में होना चाहिए जबकि यह दोनों तिथियां भी शामिल की गई है इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होने पर नामांकन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Educational Qualification

विज्ञान विषय (Science Subjects):

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो तथा अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या
  • तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Mechanical, Electrical, Electronics, Automobile, Computer Science, Information Technology आदि) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या
  • दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स जिसमें Physics एवं Mathematics शामिल हों, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

अन्य विषय (Other Than Science):

  • किसी भी विषय से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। या
  • दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Selection Process

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Exam Pattern

ऑनलाइन परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी केवल अंग्रेजी के प्रशन अंग्रेजी भाषा में ही रहेंगे इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है इसमें कट ऑफ राज्यवार आधार पर लागू की जाएगी प्रत्येक पेपर में अभ्यर्थियों को अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा।

  • साइंस सब्जेक्ट्स: समय 60 मिनट, भौतिकी, गणित और अंग्रेजी (10+2 CBSE सिलेबस)
  • अन्य विषय: समय 45 मिनट, अंग्रेजी और रीजनिंग व सामान्य जागरूकता (RAGA)
  • दोनों एक साथ: समय 85 मिनट

द्वितीय चरण: फिजिकल व अडैप्टेबिलिटी टेस्ट

ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट के अंदर और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी।

पुरुष उम्मीदवार

  • 10 Push-Ups – 1 मिनट
  • 10 Sit-Ups – 1 मिनट
  • 20 Squats – 1 मिनट

महिला उम्मीदवार

  • 10 Sit-Ups – 1 मिनट 30 सेकंड
  • 15 Squats – 1 मिनट

फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दो अनुकूलन परीक्षणों से गुजरना होगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Salary (वेतनमान)

वर्षमासिक पैकेजहाथ में (70%)
पहला वर्ष₹30,000₹21,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹23,100
तीसरा वर्ष₹36,500₹25,550
चौथा वर्ष₹40,000₹28,000

इसके अतिरिक्त जोखिम व कठिनाई भत्ता, ड्रेस-यात्रा भत्ता, राशन, आवास और लीव ट्रैवल कन्सेशन (LTC) जैसी सुविधाएँ भी मिलेंगी। सालाना 30 दिन की वार्षिक छुट्टी और चिकित्सकीय सलाह पर बीमारी की छुट्टी का प्रावधान है। सेवा अवधि में सर्विस अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और CSD का लाभ भी मिलेगा। चार वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर अग्निवीरों को लगभग ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। अग्निवीर वायु को सेवा अवधि के दौरान ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

How to Apply Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027

  • सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपने ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Important Links

Start Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 form6 July 2026
Last Date Online Application form26 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteiafrecruitment.edcil.co.in