WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर की 779 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने जनरल बैंकिंग ऑफीसर स्ट्रीम में क्रेडिट ऑफीसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा क्रेडिट ऑफीसर के कुल 779 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भारती के लिए आवेदन 30 जून से लेकर 20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 के लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु की गणना और शैक्षणिक योग्यता की पात्रता 1 जून 2026 के अनुसार होनी चाहिए बैंक ऑफ़ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक रखी गई है।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBank of India (BOI)
Post NameCredit Officers (GBO Stream)
Advt No.2026-27/01
Vacancies779 Posts
Salary/ Pay ScaleBasic pay of 64,820 and other allowances.
Job LocationAll India
CategoryBank of India Credit Officer Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date30 June to 20 July 2026
Official Websitebankofindia.bank.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date30 June 2026
Application Last Date20 July 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा में मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल सेकंड, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल तृतीय और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल फोर्थ के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है जिनकी पदों के अनुसार जानकारी यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

स्केलकुल
MMGS-II677
MMGS-III61
SMGS-IV41
कुल779

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Application Fee

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग यूपीआई मोबाइल वॉलेट क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹850
SC / ST / PwBD₹175
Payment ModeOnline

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Age Limit

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 में अभ्यर्थी की आयु पदों के अनुसार 25 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जून 2026 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

पद एवं स्केलन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-II25 वर्ष32 वर्ष
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-III28 वर्ष38 वर्ष
क्रेडिट ऑफिसर SMGS-IV32 वर्ष45 वर्ष

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग, नॉन-क्रीमी लेयर3 वर्ष
बेंचमार्क दिव्यांग अभ्यर्थी10 वर्ष
पात्र भूतपूर्व सैनिक, ECO और SSCO5 वर्ष
वर्ष 1984 के दंगों से प्रभावित व्यक्ति5 वर्ष

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Educational Qualification

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या समकक्ष होना चाहिए जबकि आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 55% अंक रखे गए हैं इसके अलावा अभ्यर्थी को अनुभव भी होना चाहिए।

पद एवं स्केलअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-IIकिसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, जिसमें न्यूनतम 60% अंक अथवा समकक्ष ग्रेड हो। अथवा CA/CMA-ICWA/CS/CFA की योग्यता हो। + न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-IIIकिसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, जिसमें न्यूनतम 60% अंक अथवा समकक्ष ग्रेड हो। अथवा CA/CMA-ICWA/CS/CFA की योग्यता हो।+ न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव
क्रेडिट ऑफिसर SMGS-IVकिसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, जिसमें न्यूनतम 60% अंक अथवा समकक्ष ग्रेड हो। अथवा CA/CMA-ICWA/CS/CFA की योग्यता हो। + न्यूनतम 7 वर्ष का अनुभव।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी और फिर तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा इसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल होगा इस भर्ती में अंतिम मेरिट लिस्ट सीबीटी एक्जाम के 100 अंक और साक्षात्कार के 100 अंक को मिलाकर तैयार की जाएगी।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Exam Pattern

इस ऑनलाइन परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है आपको बता दें कि अंग्रेजी भाषा का पेपर केवल क्वालीफाई नेचर का होगा जबकि प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे इसके अलावा पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे इसमें सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को न्यूनतम 35% अंक प्रत्येक पेपर मिलना जरूरी है और ओबीसी, एससी एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थी को 5% की छूट दी गई है।

क्रम संख्याविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
1अंग्रेजी भाषा2525
2पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज100100
कुल125125

ऑनलाइन परीक्षा में प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा इसमें सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंक एवं आरक्षित वर्गों को न्यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन परीक्षा का 70% वेटेज और साक्षात्कार का 30% वेटेज बनाकर लिस्ट तैयार होगी।

Salary (वेतनमान)

बैंक ऑफ़ इंडिया क्रेडिट ऑफीसर भर्ती 2026 में पदों के अनुसार वेतन अलग-अलग रखा गया है इसमें वेतन के अलावा, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता एवं अन्य भत्ते नियमानुसार दिए जाएंगे।

पद एवं स्केलआधिकारिक वेतनमान
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-II₹64,820–2,340(1)–67,160–2,680(10)–93,960
क्रेडिट ऑफिसर MMGS-III₹85,920–2,680(5)–99,320–2,980(2)–1,05,280
क्रेडिट ऑफिसर SMGS-IV₹1,02,300–2,980(4)–1,14,220–3,360(2)–1,20,940

How to Apply Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद करियर ऑप्शन में जाकर Bank of India Credit Officer Recruitment 2026-27/01 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • फिर अपने नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में जांच करके आवेदन फाइनल सबमिट करना है और प्रिंट आउट संभाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Important Links

Start Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 form30 June 2026
Last Date Online Application form20 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitebankofindia.bank.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now