Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के लिए 354 ग्रुप सी पदों का नया विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अंतर्गत वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन के विभिन्न ट्रेडों में भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा संबंधित डिग्री रखने वाले भारतीय पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
असम राइफल्स भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 14 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती रैली 18 जनवरी 2027 से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
Assam Rifles Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | महानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग |
| भर्ती का नाम | टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 |
| विज्ञापन संख्या | I.12016/A Branch (Rect Cell)/2026/1892 |
| विज्ञापन की तारीख | 3 नवंबर 2026 |
| पदों के नाम | वारंट ऑफिसर, हवलदार और राइफलमैन |
| कुल रिक्तियां | 354 पद |
| पद श्रेणी | ग्रुप सी |
| पात्र अभ्यर्थी | भारतीय पुरुष नागरिक |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन अवधि | 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 |
| भर्ती रैली | 18 जनवरी 2027 से प्रस्तावित |
| आधिकारिक वेबसाइट | assamrifles.gov.in |
असम राइफल्स भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| नया विज्ञापन जारी | 3 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 दिसंबर 2026 |
| आवेदन बंद होने का समय | रात 11:59 बजे |
| आयु की गणना की तारीख | 1 जुलाई 2026 |
| भर्ती रैली शुरू होने की प्रस्तावित तारीख | 18 जनवरी 2027 |
| व्यक्तिगत रिपोर्टिंग की तारीख | बाद में सूचित की जाएगी |
भर्ती रैली की तारीख संभावित है। अभ्यर्थियों को अपनी रिपोर्टिंग की तारीख और आगे के चरणों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट तथा पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर मिलने वाली सूचना से देखनी होगी।
Assam Rifles Vacancy 2026: पदों का विवरण
असम राइफल्स में 17 ट्रेडों के अंतर्गत कुल 354 पद विज्ञापित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 124 पद वारंट ऑफिसर सिफर के हैं।
| पद / ट्रेड | पदों की संख्या |
|---|---|
| वारंट ऑफिसर — Cipher | 124 |
| राइफलमैन — Electrical Fitter Signal | 32 |
| राइफलमैन — Lineman Field | 21 |
| राइफलमैन — Armourer | 29 |
| राइफलमैन — Engineer Equipment Mechanic | 10 |
| राइफलमैन — Recovery Vehicle Mechanic | 13 |
| राइफलमैन — Electrician Mechanic Vehicle | 22 |
| हवलदार — Instrument Repairer / Mechanic | 6 |
| राइफलमैन — Metalsmith | 19 |
| राइफलमैन — Upholster | 3 |
| राइफलमैन — Store Keeper Technical, Electrical Mechanical Engineer | 16 |
| राइफलमैन — Vehicle Mechanic / Fitter | 23 |
| राइफलमैन — Welder | 2 |
| वारंट ऑफिसर — Draughtsman | 2 |
| वारंट ऑफिसर — Operation Theatre Technician | 1 |
| वारंट ऑफिसर — Physiotherapist | 2 |
| राइफलमैन — Mason | 29 |
| कुल पद | 354 |
श्रेणीवार रिक्तियां
| श्रेणी | कुल पद |
|---|---|
| अनारक्षित — UR | 145 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग — OBC | 97 |
| अनुसूचित जाति — SC | 53 |
| अनुसूचित जनजाति — ST | 25 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग — EWS | 34 |
| कुल | 354 |
रिक्तियां अखिल भारतीय आधार पर हैं और इनमें राज्यवार कोटा नहीं है। राजस्थान सहित सभी राज्यों के पात्र पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास वैध मूल निवास / स्थायी निवास प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
Assam Rifles Recruitment 2026 आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस | ₹100 |
| अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति | निःशुल्क |
| भूतपूर्व सैनिक | निःशुल्क |
शुल्क का भुगतान आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से अथवा विज्ञापन में बताई गई एसबीआई भुगतान व्यवस्था के अनुसार किया जा सकेगा। शुल्क देने वाले अभ्यर्थियों को भुगतान रसीद या चालान की प्रति ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। उसकी मूल प्रति भर्ती के समय प्रस्तुत करने के लिए सुरक्षित रखें।
Assam Rifles Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती में आयु सीमा ट्रेड के अनुसार निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
| पद / ट्रेड | सामान्य आयु सीमा |
|---|---|
| वारंट ऑफिसर — Cipher | 18 से 25 वर्ष |
| राइफलमैन — Recovery Vehicle Mechanic | 18 से 25 वर्ष |
| वारंट ऑफिसर — Draughtsman | 18 से 25 वर्ष |
| अन्य विज्ञापित ट्रेड | 18 से 23 वर्ष |
ध्यान दें: नए विज्ञापन में Operation Theatre Technician और Physiotherapist के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तथा ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। भूतपूर्व सैनिकों की वास्तविक आयु से सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद अनारक्षित वर्ग को 3 वर्ष, ओबीसी को 6 वर्ष और एससी / एसटी को 8 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
असम राइफल्स भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
प्रत्येक ट्रेड की योग्यता अलग है। केवल 10वीं या 12वीं पास होने से सभी पदों के लिए पात्रता नहीं मिलेगी; संबंधित ट्रेड की तकनीकी योग्यता भी पूरी करनी होगी।
| ट्रेड | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| Cipher | 12वीं या समकक्ष के साथ Radio and Television अथवा Electronics में दो वर्षीय आईटीआई प्रमाणपत्र; अथवा Electronics या Information Technology में स्नातक डिग्री |
| Electrical Fitter Signal | विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं पास |
| Lineman Field | 10वीं पास और Electrician ट्रेड में आईटीआई |
| Armourer | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास |
| Engineer Equipment Mechanic | 10वीं पास और Engineer Equipment Mechanic ट्रेड में आईटीआई |
| Recovery Vehicle Mechanic | 10वीं पास और Recovery Vehicle Mechanic अथवा Recovery Vehicle Operator में आईटीआई |
| Electrician Mechanic Vehicle | 10वीं पास और Motor Mechanic में आईटीआई |
| Instrument Repairer / Mechanic | 12वीं पास और Instrumentation में आईटीआई |
| Metalsmith | 10वीं पास और Metalsmith ट्रेड में आईटीआई |
| Upholster | 10वीं पास और Upholster ट्रेड में आईटीआई |
| Store Keeper Technical, Electrical Mechanical Engineer | अंग्रेजी, गणित और भौतिक विज्ञान सहित विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास |
| Vehicle Mechanic / Fitter | अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के साथ 10वीं पास तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा / आईटीआई प्रमाणपत्र |
| Welder | 10वीं पास और Welder ट्रेड में आईटीआई |
| Draughtsman | 12वीं या समकक्ष के साथ Architectural Assistantship में तीन वर्षीय डिप्लोमा |
| Operation Theatre Technician | 12वीं पास और Operation Theatre Technician में डिप्लोमा |
| Physiotherapist | 12वीं पास और Physiotherapy में डिप्लोमा |
| Mason | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास |
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपने प्रमाणपत्र में दर्ज ट्रेड और विज्ञापन के Appendix-A में दी गई योग्यता का मिलान अवश्य करें। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।
Assam Rifles Recruitment 2026 Selection Process
असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
- प्रारंभिक दस्तावेज जाँच और शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा — PST एवं PET।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा — CBT।
- संबंधित ट्रेड का स्किल टेस्ट।
- दस्तावेज सत्यापन — DV।
- विस्तृत चिकित्सा परीक्षा — DME तथा लागू होने पर RME।
- ट्रेड और श्रेणीवार रिक्तियों के अनुसार अंतिम मेरिट सूची।
शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज जाँच में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल सभी परीक्षाएं पास कर लेना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है; चयन मेरिट और उपलब्ध रिक्तियों पर निर्भर करेगा।
असम राइफल्स भर्ती 2026 शारीरिक मापदंड
Physical Standard Test — PST
| अभ्यर्थी श्रेणी | न्यूनतम लंबाई | सीना सामान्य | सीना फुलाने पर |
|---|---|---|---|
| सामान्य शारीरिक मानक वाले पुरुष अभ्यर्थी | 170 सेमी | 80 सेमी | 85 सेमी |
| विज्ञापन में निर्धारित क्षेत्र / समुदाय के पात्र अभ्यर्थी | 165 सेमी | 78 सेमी | 83 सेमी |
| अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी | 162.5 सेमी | 76 सेमी | 81 सेमी |
165 सेमी वाले मानक का लाभ विज्ञापन में बताए गए गढ़वाली, कुमाऊंनी, डोगरा, मराठा तथा निर्धारित राज्यों / क्षेत्रों के पात्र अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र के आधार पर मिलेगा। वजन लंबाई और आयु के अनुपात में चिकित्सा मानकों के अनुसार होना चाहिए।
Physical Efficiency Test — PET
| क्षेत्र | दौड़ | अधिकतम समय |
|---|---|---|
| लद्दाख क्षेत्र को छोड़कर अन्य अभ्यर्थी | 5 किलोमीटर | 24 मिनट |
| लद्दाख क्षेत्र के अभ्यर्थी | 1.6 किलोमीटर | 7 मिनट |
RFID आधारित PST / PET के लिए जोरहाट या दीफू, असम में केंद्र निर्धारित हैं। अभ्यर्थी की रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी बाद में दी जाएगी।
Assam Rifles Recruitment 2026 Exam Pattern
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा — CBT |
| कुल अंक | 100 अंक |
| सामान्य और ईडब्ल्यूएस के न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | 35 प्रतिशत |
| एससी, एसटी और ओबीसी के न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | 33 प्रतिशत |
| परीक्षा अवधि और नेगेटिव मार्किंग | इस विज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख नहीं है |
ट्रेड स्किल टेस्ट में कंप्यूटर टेस्ट और संबंधित प्रैक्टिकल स्किल की जाँच होगी। यह क्वालिफाइंग होगा और इसके अलग अंक नहीं दिए जाएंगे। ट्रेड टेस्ट पास अभ्यर्थियों में से CBT मेरिट के आधार पर प्रत्येक ट्रेड / श्रेणी में लगभग चार गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
असम राइफल्स भर्ती 2026 वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को असम राइफल्स कार्मिकों के लिए लागू वेतनमान और नियमानुसार स्वीकार्य भत्ते दिए जाएंगे। इस विज्ञापन में पदवार निश्चित मासिक वेतन राशि का उल्लेख नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि निर्धारित है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन और भर्ती के विभिन्न चरणों के लिए ये दस्तावेज तैयार रखें:
- जन्मतिथि और नाम के प्रमाण के लिए 10वीं की अंकतालिका / प्रमाणपत्र।
- संबंधित पद की 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री के प्रमाणपत्र।
- वैध मूल निवास / स्थायी निवास प्रमाणपत्र।
- लागू होने पर एससी, एसटी, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र।
- भूतपूर्व सैनिक अथवा शारीरिक मानकों में छूट के संबंधित प्रमाणपत्र।
- शुल्क भुगतान की रसीद / चालान, यदि शुल्क लागू हो।
- जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन और भर्ती विज्ञापन की प्रिंट प्रति।
- विभागीय अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र — NOC।
How to Apply Assam Rifles Recruitment 2026
असम राइफल्स भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:
- 15 नवंबर 2026 से असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in खोलें।
- Technical and Tradesman Recruitment Rally 2026 के नए विज्ञापन और पात्रता की जाँच करें।
- वेबसाइट पर उपलब्ध ONLINE APPLICATION विकल्प खोलें।
- आवेदन में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और निवास संबंधी जानकारी भरें।
- अपनी पात्रता के अनुसार सही ट्रेड चुनें और पोर्टल पर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार शुल्क दें और लागू होने पर भुगतान रसीद / चालान अपलोड करें।
- नाम, जन्मतिथि, ट्रेड, राज्य, श्रेणी, मोबाइल नंबर और ईमेल की दोबारा जाँच करें।
- आवेदन जमा करके उसकी प्रिंट प्रति सुरक्षित रखें।
जरूरी निर्देश: एक अभ्यर्थी का केवल एक आवेदन स्वीकार होगा। आवेदन जमा होने के बाद विवरण में सुधार की अनुमति नहीं है। भर्ती के दौरान ट्रेड और श्रेणी बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल देना आवश्यक है।
Assam Rifles Recruitment 2026 Important Links
| Start Assam Rifles Recruitment 2026 form | 15 November 2026 |
| Last Date Online Application form | 14 December 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
