WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी CAPFs और CISF में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार भर्ती में दिल्ली पुलिस के पुरुष एवं महिला सब इंस्पेक्टर, CAPFs में सब इंस्पेक्टर (GD) और CISF में पुरुष सब इंस्पेक्टर (Fire) के पद शामिल हैं। सामान्य CPO पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है, जबकि CISF SI Fire पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।

SSC CPO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 को रात्रि 11:00 तक रखी गई है इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा। SSC CPO SI Recruitment 2026 का आयोजन कुल 1871 पदों के लिए किया जा रहा है।

SSC CPO Recruitment 2026

SSC CPO Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामSub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026
विज्ञापन संख्याE/37/2026-C-2
पद का नामसब इंस्पेक्टर
विभागदिल्ली पुलिस, CAPFs और CISF
अधिसूचना जारी होने की तिथि10 सितंबर 2026
आवेदन प्रारंभ10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
वेतन स्तरPay Level-6
परीक्षा तिथिबाद में सूचित की जाएगी

SSC CPO Vacancy 2026

SSC द्वारा अधिसूचना में रिक्तियों को अस्थायी यानी Tentative बताया गया है। पदों का विवरण निम्न प्रकार है।

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर पुरुष रिक्तियां

पदों का विवरणUROBCSCSTEWSकुल
Open7749271318184
Ex-Servicemen Other5321112
Ex-Servicemen Special Category52119
कुल रिक्तियां8754301420205

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर महिला रिक्तियां

पदों का विवरणUROBCSCSTEWSकुल
Open473016811112
कुल रिक्तियां473016811112

CAPFs में सब इंस्पेक्टर रिक्तियां

बललिंगUREWSOBCSCSTकुल
CRPFपुरुष9023613417225
CRPFमहिला12384229
BSFपुरुष178431176532435
BSFमहिला9263222
ITBPपुरुष892130181159
ITBPमहिला16453028
CISFपुरुष8220543014200
CISFमहिला215137450
SSBपुरुष1031118166154
SSBमहिला1673118
कुल पुरुष542118280163701173
कुल महिला592039209147
कुल पद601138319183791320

CAPFs के 1,320 पदों में 132 पद Ex-Servicemen के लिए आरक्षित बताए गए हैं।

CISF सब इंस्पेक्टर Fire रिक्तियां

यह पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

UROBCSCSTEWSकुलESM
747552161723418

SSC CPO Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026 रात 11:00 बजे
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि1 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे
आवेदन सुधार की अवधि8 से 10 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक
कंप्यूटर आधारित परीक्षाबाद में सूचित की जाएगी

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, OBC और EWS पुरुष₹100
सभी महिला अभ्यर्थीशुल्क नहीं
SC और STशुल्क नहीं
आरक्षण के पात्र Ex-Servicemenशुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग अथवा Visa, MasterCard, Maestro या RuPay डेबिट कार्ड से ऑनलाइन किया जा सकता है।

आवेदन में पहली बार सुधार करके दोबारा जमा करने पर ₹200 और दूसरी बार सुधार करने पर ₹500 का शुल्क लगेगा। आवेदन सुधार शुल्क सभी श्रेणियों पर लागू होगा।

SSC CPO Age Limit 2026

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

दिल्ली पुलिस और CAPFs सब इंस्पेक्टर

इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

CISF सब इंस्पेक्टर Fire

इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट

श्रेणीआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
Ex-Servicemenवास्तविक आयु से सैन्य सेवा घटाने के बाद 3 वर्ष
दिल्ली पुलिस SI के लिए विधवा, तलाकशुदा अथवा न्यायिक रूप से अलग महिला, जिसने पुनर्विवाह नहीं कियाअधिकतम 35 वर्ष
उपरोक्त श्रेणी की SC/ST महिलाअधिकतम 40 वर्ष
दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार UR/EWSअधिकतम 30 वर्ष
दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार OBCअधिकतम 33 वर्ष
दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार SC/STअधिकतम 35 वर्ष

विभागीय उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक दिल्ली पुलिस में कम से कम तीन वर्ष की नियमित और निरंतर सेवा होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली पुलिस और CAPFs सब इंस्पेक्टर

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अथवा इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि यानी 30 सितंबर 2026 तक प्राप्त होनी आवश्यक है।

दिल्ली पुलिस SI पुरुष के लिए ड्राइविंग लाइसेंस

दिल्ली पुलिस के पुरुष सब इंस्पेक्टर पद के लिए अभ्यर्थी के पास शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण की निर्धारित तिथि तक मोटरसाइकिल और कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

जिन पुरुष अभ्यर्थियों के पास निर्धारित ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होगा, वे दिल्ली पुलिस SI पद के पात्र नहीं होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल CAPFs के सब इंस्पेक्टर पद के लिए पात्र माना जाएगा।

CISF सब इंस्पेक्टर Fire

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के साथ विज्ञान में स्नातक डिग्री।

अथवा

  • 10वीं उत्तीर्ण और Mechanical, Civil, Electrical, Automobile, Chemical, Mining, Aeronautical या Telecommunication Engineering में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा समकक्ष योग्यता।

संबंधित क्षेत्र में B.Tech या M.Tech की उच्च योग्यता स्वीकार की जा सकती है, लेकिन अभ्यर्थी के पास निर्धारित मूल डिप्लोमा योग्यता भी होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता

अभ्यर्थी भारत का नागरिक, नेपाल का नागरिक अथवा भूटान का नागरिक होना चाहिए। नेपाल और भूटान के नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

SSC CPO Selection Process 2026

चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. पेपर-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  2. शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण
  3. पेपर-II कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  4. विस्तृत चिकित्सा परीक्षा अथवा समीक्षा चिकित्सा परीक्षा
  5. दस्तावेज सत्यापन

PST और PET केवल क्वालिफाइंग होंगे। अंतिम चयन पेपर-II में प्राप्त अंकों, NCC बोनस अंकों और अभ्यर्थी द्वारा दी गई पद एवं बल की वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

SSC CPO Exam Pattern 2026

पेपर-I परीक्षा पैटर्न

भागविषयप्रश्नअंकसमय
IGeneral Intelligence and Reasoning252515 मिनट
IIGeneral Knowledge and General Awareness252515 मिनट
IIIQuantitative Aptitude252515 मिनट
IVEnglish Comprehension252515 मिनट
कुल1001001 घंटा

पेपर-I में प्रत्येक भाग के लिए 15 मिनट का अलग सेक्शनल टाइमर रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

पेपर-II परीक्षा पैटर्न

भागविषयप्रश्नअंकसमय
IGeneral Intelligence and Reasoning204020 मिनट
IIGeneral Knowledge and General Awareness204020 मिनट
IIIQuantitative Aptitude204020 मिनट
IVEnglish Comprehension1002001 घंटा
कुल1603202 घंटे

पेपर-II के पहले तीन भागों के लिए 20-20 मिनट का सेक्शनल टाइमर रहेगा। अंग्रेजी विषय के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर-II में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटा जाएगा।

पेपर-I और पेपर-II के भाग I, II और III के प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। पेपर-II का कठिनाई स्तर पेपर-I से अधिक रहेगा।

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

NCC बोनस अंक जोड़े बिना पेपर-I और पेपर-II में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निम्न होंगे:

श्रेणीन्यूनतम अंक
UR30 प्रतिशत
OBC/EWS25 प्रतिशत
अन्य सभी श्रेणियां20 प्रतिशत

NCC प्रमाणपत्र बोनस अंक

NCC प्रमाणपत्रप्रत्येक पेपर में बोनस
NCC ‘C’ Certificateअधिकतम अंकों का 5 प्रतिशत
NCC ‘B’ Certificateअधिकतम अंकों का 3 प्रतिशत
NCC ‘A’ Certificateअधिकतम अंकों का 2 प्रतिशत

SSC CPO Physical Test 2026

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए PET

परीक्षणनिर्धारित मानक
100 मीटर दौड़16 सेकंड
1.6 किलोमीटर दौड़6.5 मिनट
लंबी कूद3.65 मीटर, अधिकतम 3 अवसर
ऊंची कूद1.2 मीटर, अधिकतम 3 अवसर
गोला फेंक 16 पाउंड4.5 मीटर, अधिकतम 3 अवसर

महिला अभ्यर्थियों के लिए PET

परीक्षणनिर्धारित मानक
100 मीटर दौड़18 सेकंड
800 मीटर दौड़4 मिनट
लंबी कूद2.7 मीटर, अधिकतम 3 अवसर
ऊंची कूद0.9 मीटर, अधिकतम 3 अवसर

Ex-Servicemen अभ्यर्थियों को PET से छूट रहेगी, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा, निर्धारित शारीरिक मानक और चिकित्सा मानक पूरे करने होंगे।

सामान्य शारीरिक मानक

श्रेणीलंबाईछाती बिना फुलाएछाती फुलाकर
सामान्य पुरुष170 सेमी80 सेमी85 सेमी
अधिसूचना में निर्धारित पहाड़ी क्षेत्र के पुरुष165 सेमी80 सेमी85 सेमी
ST पुरुष162.5 सेमी77 सेमी82 सेमी
सामान्य महिला157 सेमीलागू नहींलागू नहीं
निर्धारित पहाड़ी क्षेत्र की महिला155 सेमीलागू नहींलागू नहीं
ST महिला154 सेमीलागू नहींलागू नहीं

CAPFs में पुरुष गोरखा अभ्यर्थियों और उत्तर-पूर्वी राज्यों के ST अभ्यर्थियों के लिए अलग मानक दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार विस्तृत अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।

CISF SI Fire के सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 170 सेमी और छाती 81-86 सेमी रखी गई है। वजन लंबाई के अनुपात में होना चाहिए।

चिकित्सा मानक

चिकित्सा परीक्षण में न्यूनतम निकट दृष्टि बेहतर आंख के लिए N6 और दूसरी आंख के लिए N9 होनी चाहिए। दूर दृष्टि बिना चश्मे या सर्जरी के बेहतर आंख में 6/6 और दूसरी आंख में 6/9 होनी चाहिए।

अभ्यर्थी को Knock Knee, Flat Foot, Varicose Vein या आंखों में Squint नहीं होना चाहिए। उच्च रंग दृष्टि और अच्छा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है।

SSC CPO Salary 2026

पदवेतनमान
Sub-Inspector GD in CAPFsPay Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400
Sub-Inspector Executive in Delhi PolicePay Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400
Sub-Inspector Fire in CISFPay Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400

SSC CPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले SSC की नई वेबसाइट पर One-Time Registration पूरा करना होगा। पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in पर बनाया गया OTR नई वेबसाइट पर मान्य नहीं होगा।

आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. नया One-Time Registration पूरा करें।
  3. पंजीकरण के बाद लॉगिन करें।
  4. CPO Examination 2026 के सामने दिए गए Apply विकल्प का चयन करें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी जानकारी भरें।
  6. आवेदन के दौरान निर्धारित निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो कैप्चर करें।
  7. JPEG प्रारूप में 10 से 20 KB की स्कैन की गई हस्ताक्षर फाइल अपलोड करें।
  8. आवेदन का Preview देखकर सभी जानकारी जांचें।
  9. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  10. आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन SSC की वेबसाइट अथवा mySSC मोबाइल एप्लिकेशन से किया जा सकता है। Aadhaar आधारित प्रमाणीकरण अपनाने की सलाह दी गई है, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं बताया गया है।

SSC CPO Recruitment 2026 Important Links

Start SSC CPO Recruitment 2026 form10 September 2026
Last Date Online Application form30 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitessc.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now