WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में 24752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 24752 पदों पर जारी कर दिया है राजस्थान स्वायत शासन विभाग ने राजस्थान की 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है यह राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत बड़ी भर्ती होने जा रही है राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से लेकर 28 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास राजस्थान की किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य करने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधारित है Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या01/2026
विभागस्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
पद का नामसंविदा सफाई कर्मचारी
कुल पद24752
नगरीय निकायों की संख्या183
पद की प्रकृतिपूर्ण रूप से संविदा आधारित
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
अंतिम समयरात्रि 11:59 बजे तक
आयु सीमा21 से 40 वर्ष
आयु की गणना1 जनवरी 2027
शैक्षणिक योग्यताकोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं
आवश्यक अनुभवनगरीय निकाय में सफाई कार्य का एक वर्ष का अनुभव
चयन प्रक्रियाऑनलाइन लॉटरी
मासिक मानदेय₹7410 प्रतिमाह

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
विस्तृत विज्ञापन जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
आवेदन जमा करने का अंतिम समयरात्रि 11:59 बजे तक
आयु गणना की तिथि1 जनवरी 2027

Vacancy Details (पदों का विवरण)

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 में राजस्थान की कुल 183 नगरीय निकायों में 24752 पद रखे गए हैं इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 24277 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 475 पद रखे गए हैं।

क्षेत्रनगरीय निकायों की संख्यारिक्त पद
गैर-अनुसूचित क्षेत्र17424277
अनुसूचित क्षेत्र9475
कुल18324752

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 में निकायवार पद

क्र.सं.नगरीय निकायपद
1अजमेर290
2किशनगढ़81
3पुष्कर68
4ब्यावर201
5जैतारण64
6विजयनगर74
7डीडवाना111
8कुचामन सिटी141
9लाडनूं56
10मकराना237
11नांवा20
12परबतसर24
13केकड़ी74
14सरवाड़32
15टोडारायसिंह56
16कुचेरा27
17मेड़ता सिटी71
18मूंडवा36
19नागौर160
20जहाजपुर16
21शाहपुरा (भीलवाड़ा)47
22देवली14
23मालपुरा80
24निवाई42
25टोंक242
26उनियारा14
27आसीन्द30
28भीलवाड़ा296
29गंगापुर41
30गुलाबपुरा58
31माण्डलगढ़24
32अलवर426
33खेड़ली25
34राजगढ़ (अलवर)39
35रामगढ़ (सीकर)109
36बांदीकुई101
37दौसा211
38लालसोट90
39जयपुर4811
40बगरू100
41चाकसू64
42चौमू183
43जोबनेर60
44किशनगढ़ रेनवाल73
45फुलेरा63
46सांभर64
47शाहपुरा (जयपुर)25
48भिवाड़ी350
49खैरथल103
50तिजारा76
51बहरोड़78
52कोटपूतली148
53विराटनगर25
54बिसाऊ72
55चिड़ावा130
56झुंझुनूं287
57मण्डावा71
58मुकुन्दगढ़42
59नवलगढ़176
60पिलानी96
61सूरजगढ़67
62विद्याविहार44
63खेतड़ी27
64नीम का थाना73
65श्रीमाधोपुर50
66उदयपुरवाटी87
67फतेहपुर248
68खण्डेला30
69लक्ष्मणगढ़ (सीकर)98
70लोसल84
71रींगस90
72सीकर480
73बालोतरा85
74बाड़मेर164
75जैसलमेर149
76पोकरण67
77जोधपुर890
78बिलाड़ा65
79पीपाड़ सिटी89
80फलौदी75
81भीनमाल38
82जालोर98
83बाली39
84खुडाला-फालना63
85पाली287
86रानी37
87सादड़ी67
88सोजत सिटी95
89सुमेरपुर68
90तखतगढ़29
91सांचौर85
92पिण्डवाड़ा26
93शिवगंज5
94सिरोही57
95बयाना75
96भरतपुर450
97भुसावर55
98नदबई50
99वैर40
100डीग76
101कामां82
102कुम्हेर30
103नगर68
104बाड़ी200
105धौलपुर340
106राजाखेड़ा10
107गंगापुर सिटी163
108टोडाभीम51
109हिण्डौन328
110करौली230
111सवाई माधोपुर271
112अनूपगढ़78
113रायसिंहनगर20
114बीकानेर1084
115देशनोक49
116नोखा110
117श्रीडूंगरगढ़70
118गजसिंहपुर11
119केसरीसिंहपुर17
120श्रीविजयनगर5
121पदमपुर25
122सादुलशहर20
123श्रीगंगानगर318
124श्रीकरणपुर42
125सूरतगढ़100
126भादरा39
127हनुमानगढ़164
128नोहर18
129पीलीबंगा45
130रावतसर82
131संगरिया52
132बीदासर64
133छापर30
134चूरू320
135राजलदेसर33
136राजगढ़ (चूरू)120
137रतनगढ़109
138रतननगर35
139सरदारशहर200
140सुजानगढ़300
141तारानगर50
142बगड़36
143बड़ी सादड़ी28
144बेगूं28
145रावतभाटा10
146कपासन25
147निम्बाहेड़ा110
148आमेट24
149देवगढ़20
150नाथद्वारा57
151राजसमन्द83
152भीण्डर24
153फतेहनगर13
154कानोड़24
155उदयपुर300
156चित्तौड़गढ़187
157अन्ता53
158बारां144
159छबड़ा52
160मांगरोल39
161बूंदी201
162इन्द्रगढ़26
163कापरेन37
164केशोरायपाटन27
165लाखेरी44
166नैनवां17
167अकलेरा31
168भवानीमण्डी51
169झालावाड़70
170झालरापाटन120
171पिड़ावा34
172कोटा1357
173रामगंजमण्डी66
174सांगोद29
175आबू पर्वत46
176आबू रोड125
177सलूम्बर18
178प्रतापगढ़70
179छोटी सादड़ी25
180बांसवाड़ा64
181कुशलगढ़20
182सागवाड़ा35
183डूंगरपुर72
कुल पद24,752

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है वही आरक्षित वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करवा दिया है उन्हें दोबारा शुल्क नहीं जमा करवाना है।

श्रेणीOTR शुल्क
सामान्य अथवा अनारक्षित वर्ग₹600
आरक्षित वर्ग₹400
दिव्यांग अभ्यर्थी₹400

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आयु संबंधी विवरणसीमा
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु गणना की तिथि1 जनवरी 2027

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC एवं EWS पुरुष5 वर्ष
राजस्थान की सामान्य वर्ग की महिला5 वर्ष
राजस्थान की SC, ST, OBC, MBC एवं EWS महिला10 वर्ष
विधवा एवं विवाह-विच्छिन्न महिलाअधिकतम आयु सीमा नहीं, लेकिन आयु सेवानिवृत्ति आयु से कम हो
बेंचमार्क दिव्यांग अभ्यर्थीसंबंधित वर्ग की छूट के अतिरिक्त 5 वर्ष
भूतपूर्व सैनिकनियमानुसार छूट

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Educational Qualification

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गई है।
  • आवेदन करने वाला अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • अभ्यर्थी के पास राजस्थान राज्य की किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य करने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

अभ्यर्थी निम्न में से किसी माध्यम से कार्यरत रहा हो सकता है:

  • नगरीय निकाय द्वारा सीधे नियुक्त किया गया हो।
  • संवेदक अथवा नगरीय निकाय से अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य किया हो।

संवेदक या अधिकृत संस्था द्वारा जारी अनुभव प्रमाण-पत्र का संबंधित नगरीय निकाय के सक्षम अधिकारियों से सत्यापन एवं प्रतिहस्ताक्षर होना आवश्यक है। सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण-पत्र नगरीय निकाय द्वारा 1 अगस्त 2026 के बाद तथा आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी किया हुआ होना चाहिए।

सफाई कर्मचारी अनुभव प्रमाण पत्र कहां से बनवाएं?

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य करने का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। एक वर्ष का अनुभव लगातार होना आवश्यक नहीं है। यदि अभ्यर्थी ने अलग-अलग समय पर सफाई का कार्य किया है और सभी अवधियों को जोड़ने पर कुल एक वर्ष का अनुभव पूरा हो रहा है, तो वह भी मान्य हो सकता है।

यदि अभ्यर्थी ने नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका में सीधे नियुक्त होकर सफाई का कार्य किया है, तो अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अथवा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। यदि अभ्यर्थी ने किसी ठेकेदार, संवेदक या प्राधिकृत संस्था के माध्यम से नगरीय निकाय में सफाई का कार्य किया है, तो प्रमाण पत्र संबंधित संवेदक या संस्था द्वारा जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रमाण पत्र और संबंधित कार्य रिकॉर्ड का नगरीय निकाय से सत्यापन करवाकर सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षर करवाना भी आवश्यक होगा।

केवल किसी निजी होटल, अस्पताल, स्कूल, दुकान, कार्यालय या कंपनी में सामान्य सफाई कार्य करने का अनुभव अपने आप इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा। अनुभव राजस्थान के किसी नगरीय निकाय के सफाई कार्य से जुड़ा होना चाहिए। प्रमाण पत्र विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही बनवाएँ। यह अनुभव प्रमाण पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी हुआ होना चाहिए। इसलिए पुराने अनुभव प्रमाण पत्र के स्थान पर निर्धारित अवधि में नया प्रमाण पत्र बनवाना होगा। प्रमाण पत्र में गलत जानकारी देने या फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर आवेदन निरस्त होने के साथ आवेदक, संबंधित संस्था और प्रमाण पत्र जारी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा लॉटरी राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से आयोजित की जाएगी यानी इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।

चयन में निम्न क्रम अपनाया जाएगा:

  • सबसे पहले उसी नगरीय निकाय में एक वर्ष के सफाई कार्य का अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।
  • इसके बाद भी पद रिक्त रहने पर उसी जिले की अन्य नगरीय निकाय में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।
  • इसके बाद भी पद रिक्त रहने पर राजस्थान की किसी भी नगरीय निकाय में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

Salary (वेतनमान)

चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की 13 दिसंबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार ₹7410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को स्वायत शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद सिटीजन कॉर्नर ऑप्शन में Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है।
  • फिर अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाना है एवं लॉगिन कर लेना है।
  • फिर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के सामने अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिन अभ्यर्थियों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ है उन्हें पहले OTR पूरा करना है एवं शुल्क जमा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, अनुभव सहित सभी जानकारी सही से भरनी है एवं चुनी गई नगरीय निकाय का विवरण भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज, लाइव फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना है।
  • सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर सुरक्षित रखें।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Required Documents

  • आधार कार्ड।
  • राजस्थान मूल निवास संबंधी प्रमाण।
  • निर्धारित प्रारूप में एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र।
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।
  • OBC या MBC का नवीनतम नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र।
  • EWS Income and Assets Certificate, यदि लागू हो।
  • अनुसूचित क्षेत्र का स्थानीय निवासी प्रमाण, यदि लागू हो।
  • स्थायी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं UDID कार्ड, यदि लागू हो।
  • विधवा अभ्यर्थी के लिए पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र।
  • विवाह-विच्छिन्न महिला के लिए सक्षम न्यायालय की डिक्री।
  • विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र।
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी संबंधी मान्य खेल प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।
  • भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।
  • निर्धारित आकार में हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान की JPEG फाइल।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Important Links

Start Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 form15 August 2026
Last Date Online Application form28 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
अनुभव प्रमाण पत्र फॉर्मClick Here
Official Websitelsg.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 FAQ’s

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के कुल 24752 पद निर्धारित किए गए हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक है।

संविदा सफाई कर्मचारी को कितना मानदेय मिलेगा?

चयनित अभ्यर्थियों को ₹7410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

क्या अभ्यर्थी एक से अधिक नगरीय निकायों में आवेदन कर सकता है?

नहीं। अभ्यर्थी केवल एक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।