WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 10वीं पास अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के लिए 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 20 जुलाई से लेकर 19 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा 2026-27 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के 6777 प्रशिक्षण पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसमें अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम स्टाइपेंड 9600 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे भर्ती 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationNortheast Frontier Railway (NFR)
Recruitment AuthorityRailway Recruitment Cell (RRC)
Post NameAct Apprentices
Advt No.NFR/NAPS/ACT APP./2026
Vacancies6777 Posts
Salary/ Pay ScaleStipend of Rs. 9,600/- to Rs. 11,040/- per month
Job LocationNortheast Frontier Railway
CategoryNFR Apprentice Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date20 July to 19 August2026
Official Websitenfr.indianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date20 July 2026
Application Last Date19 August 2026 at 5:30 PM
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

इस भर्ती के माध्यम से नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अलग-अलग डिवीजन वर्कशॉप और यूनिट में निर्धारित ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा इस भर्ती में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिक डीजल, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन सहित कई ट्रेड शामिल किए गए हैं।

क्रम संख्याडिवीजन/वर्कशॉप/यूनिटपदों की संख्या
1कटिहार (KIR) एवं तिनधरिया वर्कशॉप (TDH)1103
2अलीपुरद्वार (APDJ)651
3रंगिया (RNY)750
4लुमडिंग (LMG)1274
5तिनसुकिया (TSK)860
6न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप (NBQS) एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN)881
7डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS)763
8मुख्यालय मालिगांव—लेखा, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, कार्मिक, ट्रैक मशीन, ब्रिज यूनिट, SWS/PNO एवं स्टोर्स495
कुल पद6777

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Application Fee

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग अभ्यर्थी, ईबीसी और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 100
SC / ST / PwBD / Women / EBCNo Fee
Payment ModeOnline

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Age Limit

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए इसमें आयु की गणना 19 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 15 Years
  • Maximum Age = 24 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 19 August 2026.

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग3 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थी10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिकरक्षा सेवा की अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष, नियमानुसार अधिकतम 10 अतिरिक्त वर्ष

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Educational Qualification

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए जबकि मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन ट्रेड के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के साथ न्यूनतम 50% अंकों से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकता है।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Selection Process

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन यूनिट वार, ट्रेडवार और समुदायवार मेरिट श्रेणी के आधार पर होगा इसमें अभ्यर्थियों की मेरिट दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त कुल अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी लेकिन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन के लिए मेरिट 10वीं और 12वीं विज्ञान वर्ग के अंकों के आधार पर तैयार होगी फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 training period

इसमें अधिकांश ट्रेडों के लिए प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है जबकि कुछ विशेष ट्रेडों के लिए अवधि अलग है।

ट्रेड/श्रेणीप्रशिक्षण अवधि
अधिकांश आईटीआई ट्रेड1 वर्ष
मैकेनिक मैकेनिकल मेंटेनेंस इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन6 माह
मैकेनिक इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन6 माह
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन पैथोलॉजी1 वर्ष 3 माह
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन रेडियोलॉजी1 वर्ष 3 माह

Salary (वेतनमान)

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों को न्यूनतम स्टाइपेंड 9600 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

प्रशिक्षण वर्षमासिक स्टाइपेंड
प्रथम वर्ष₹9,600
द्वितीय वर्ष₹10,560
तृतीय वर्ष₹11,040

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Required Documents

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है-

  • 10वीं कक्षा की अंकतालिका और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र।
  • संबंधित ट्रेड के सभी आईटीआई सेमेस्टर की समेकित अंकतालिका।
  • एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी प्रोविजनल ट्रेड सर्टिफिकेट।
  • मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए 12वीं की अंकतालिका और प्रमाणपत्र।
  • एससी, एसटी या ओबीसी जाति प्रमाणपत्र।
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र।
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र।
  • भूतपूर्व सैनिक कोटे के लिए डिस्चार्ज या सर्विंग प्रमाणपत्र।
  • ईबीसी शुल्क छूट के लिए आय प्रमाणपत्र।
  • निर्धारित आकार में रंगीन फोटो।
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।

How to Apply Northeast Frontier Railway Recruitment 2026

  • सबसे पहले नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद जनरल इनफार्मेशन सेक्शन में जाकर पर्सनल विभाग का विकल्प खोजें और आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है फिर मोबाइल नंबर, ईमेल और मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है अपनी योग्यता के अनुसार यूनिट विभाग एवं ट्रेड को प्राथमिकता देनी है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 Important Links

Start Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 form20 July 2026
Last Date Online Application form19 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitenfr.indianrailways.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के 6777 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 को शाम 5:30 तक रखी गई है।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

इसमें 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा जबकि मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन में दसवीं और बारहवीं विज्ञान वर्ग में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

Northeast Frontier Railway Recruitment 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

इसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान न्यूनतम 9600 रुपए प्रतिमाह मिलेगा जबकि दूसरे वर्ष 10560 एवं तीसरे वर्ष 11040 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।