WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan State Eligibility Test 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, परीक्षा 6 सितंबर को होगी

Rajasthan State Eligibility Test 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान में सहायक प्रोफेसर बनने के लिए यह पात्रता हासिल करना जरूरी है कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 14 जून से लेकर 15 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे इसके बाद परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग में साढ़े तीन साल के बाद राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है इस बार परीक्षा का आयोजन कोटा यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा किया जा रहा है यह परीक्षा राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है राजस्थान SET 2026 का आयोजन कुल 35 विषयों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाएगा।

Rajasthan State Eligibility Test 2026

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर आयोजित की जाएगी SET परीक्षा में दो पेपर होंगे प्रथम पेपर शिक्षण एवं शोध अभिरुचि से संबंधित होगा जबकि दूसरा पेपर अभ्यर्थी द्वारा चुने गए स्नातकोत्तर विषय पर आधारित होगा इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है राजस्थान SET 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यह उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Overview

Organizing OrganizationUniversity of Kota, Kota
Exam NameRajasthan State Eligibility Test (SET) – 2026
Objective of the examinationEligibility for the post of Assistant Professor
Total Subjects35
LocationRajasthan
CategoryRajasthan SET 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date14 June to 15 July 2026
Exam Date6 September 2026
Age LimitNo upper age limit
Official Websiteuok.ac.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date14 June 2026
Application Last Date15 July 2026
Exam Date6 September 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्याख्याता या सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन निम्नलिखित 35 विषयों के लिए किया जा रहा है।

विषय कोडविषय का नाम
101001केमिकल साइंसेज
101002कॉमर्स
101003कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस
101004अर्थ साइंसेज
101005इकोनॉमिक्स
101006एजुकेशन
101007इंग्लिश
101008एनवायरनमेंटल साइंस
101009जियोग्राफी
101010हिंदी
101011हिस्ट्री
101012होम साइंस
101013लॉ
101014लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी
101015मैनेजमेंट
101016मैथमेटिकल साइंसेज
101017म्यूजिक
101018फिलॉसफी
101019फिजिकल एजुकेशन
101020फिजिकल साइंस
101021पॉलिटिकल साइंस
101022पॉपुलेशन स्टडीज
101023साइकोलॉजी
101024पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
101025राजस्थानी
101026संस्कृत
101027सोशियोलॉजी
101028उर्दू
101029विजुअल आर्ट्स
101030लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
101031पर्शियन
101032पंजाबी
101033सिंधी
101034स्टेटिस्टिक्स
101035योग

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Application Fee

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 रखा गया है जबकि राजस्थान राज्य के ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1200 रखा गया है वहीं राजस्थान राज्य के एससी एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क
राजस्थान के सामान्य, एसबीसी, ओबीसी क्रीमी लेयर एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी₹1500
राजस्थान के ईडब्ल्यूएस, एसबीसी एवं ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर अभ्यर्थी₹1200
राजस्थान के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थी₹750
सभी दिव्यांग अभ्यर्थी₹750

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Age Limit

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के लिए कोई भी ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है अर्थात निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाला अभ्यर्थी किसी भी आयु का हो आवेदन फॉर्म भर सकता है।

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Educational Qualification

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री अथवा समकक्ष होना चाहिए लेकिन ओबीसी, एससी एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थी एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम अंक 50% रखे गए हैं।

अभ्यर्थी ने जिस विषय से स्नातकोत्तर कर रखा है इस विषय को SET परीक्षा के रूप में चुन सकता है वहीं अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं।

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Exam Pattern

राजस्थान सेट परीक्षा में दो पेपर आयोजित होंगे दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें दोनों पेपर के बीच में कोई अंतराल नहीं मिलेगा प्रथम पेपर में 50 प्रश्न और दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी यह प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

पेपरप्रश्नों की संख्याअंकसमय
पेपर प्रथम501001 घंटा
पेपर द्वितीय1002002 घंटे
कुल1503003 घंटे

How to Apply Rajasthan State Eligibility Test 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को कोटा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • यदि आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है तो आप जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, गूगल अकाउंट या भामाशाह कार्ड की मदद से एसएसओ आईडी और पासवर्ड बना सकते हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल पर आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें एसएसओ आईडी से लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी को ई-केवाईसी और OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • फिर भर्ती पोर्टल के ओंगोइंग रिक्रूटमेंट ऑप्शन में SET 2026 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है एवं सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Important Links

Start Rajasthan State Eligibility Test 2026 form14 June 2026
Last Date Online Application form15 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteuok.ac.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now