WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

IBPS SO Recruitment 2026: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

IBPS SO Recruitment 2026: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आईबीपीएस द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 745 पदों पर भर्ती की जा रही है जिसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 1 जुलाई से लेकर 21 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने CRP SPL-XVI के तहत स्पेशलिस्ट ऑफीसर स्केल प्रथम के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में आईटी ऑफीसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/ पर्सनल ऑफिसर एवं मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी यह भर्ती 2027-28 के रिक्त पदों के लिए की जा रही है आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया सहित सभी जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

IBPS SO Recruitment 2026

IBPS SO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Exam NameIBPS CRP SPL-XVI
Post NameSpecialist Officers (SO)
Recruitment YearVacancies of 2027-28
Vacancies745 Posts
Salary/ Pay ScaleBasic ₹48,480 and other allowances
Job LocationAll India
CategoryIBPS SO Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date1 July to 21 July 2026
Official Websiteibps.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

भारत के विभिन्न सरकारी बैंकों में ऑफिसर बनने का यह शानदार मौका है आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 तक रखी गई है इसमें प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन अगस्त 2026 में और मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी इसके बाद साक्षात्कार का आयोजन नवंबर एवं दिसंबर 2026 में किया जाएगा।

EventDate
Notification Release30 June 2026
Apply Online Start01 July 2026
Last Date to Apply21 July 2026
Fee Payment Last Date21 July 2026
Preliminary ExamAugust 2026
Main ExamNovember 2026
InterviewNovember / December 2026
Final AllotmentJanuary 2027

Vacancy Details (पदों का विवरण)

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में 11 सरकारी बैंकों में पदों की संख्या 755 रखी गई है लेकिन अभी कुछ बैंकों ने रिपोर्ट नहीं किया है इसलिए भविष्य में पदों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

Post NameTotal Indicative Vacancies
IT Officer (Scale I)301
Agricultural Field Officer (Scale I)190
Law Officer (Scale I)105
Rajbhasha Adhikari (Scale I)89
HR/Personnel Officer (Scale I)60
Marketing Officer (Scale I)0 (अभी कोई रिक्ति नहीं)
Grand Total745

IBPS SO Recruitment 2026 Application Fee

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹850
SC / ST / PwBD₹175
Payment ModeOnline

IBPS SO Recruitment 2026 Age Limit

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले एवं 1 जुलाई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 20 Years
  • Maximum Age = 30 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 July 2026.

Age Relaxation

वर्गआयु में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
Ex-Servicemen / ECO / SSCO (नियमानुसार)5 वर्ष

IBPS SO Recruitment 2026 Educational Qualification

IBPS SO Recruitment 2026 Selection Process

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और यह पेपर 125 अंकों का होगा इसके लिए अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय मिलेगा और यह केवल क्वालीफाई नेचर का होगा प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 100 अंकों का साक्षात्कार होगा जिसमें सामान्य वर्ग को न्यूनतम 40% अंक एवं अन्य आरक्षित वर्गों को 35% अंक लाना अनिवार्य होगा अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा का वेटेज 80% एवं इंटरव्यू का वेटेज 20% के आधार पर तैयार होगी फिर दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल होगा।

  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • इंटरव्यू (Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट (Provisional Allotment)

How to Apply IBPS SO Recruitment 2026

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर CRP Specialist Officers ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस फॉर CRP Specialist Officers-XVI नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर इसी पेज में अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी, पता, परीक्षा केंद्र, बैंकों की प्राथमिकता, शैक्षणिक योग्यता दस्तावेजों के अनुसार सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना है।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना है एवं रसीद प्राप्त करनी है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को चेक करके फाइनल सबमिट करना है एवं प्रिंट आउट संभाल कर सुरक्षित रख लेना है।

IBPS SO Recruitment 2026 Important Links

Start IBPS SO Recruitment 2026 form1 July 2026
Last Date Online Application form21 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteibps.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now