WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की डुप्लीकेट मार्कशीट ऑनलाइन घर बैठे मंगवाए

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है राजस्थान बोर्ड अजमेर ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डुप्लीकेट दस्तावेजों की सुविधा ऑनलाइन शुरू कर दी है यदि 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट या अन्य कोई शैक्षणिक दस्तावेज फट गया है या आपसे खो गया है तो अब आपको बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं इसके बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट या अन्य शैक्षणिक दस्तावेज स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर के पते पर भेज दिए जाएंगे जिन विद्यार्थियों ने राजस्थान बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की थी और उन्हें दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं तो भी आप ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Latest News

राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं कक्षा के छात्र हो या छात्र हो दोनों के लिए ही मार्कशीट के ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ कर दी गई है इससे विद्यार्थियों को अब बोर्ड कार्यालय में जाकर चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है राजस्थान बोर्ड द्वारा वर्ष 1975 से लेकर 2026 तक की सभी मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है जब अचानक किसी सरकारी नौकरी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पासपोर्ट आवेदन या उच्च शिक्षा यह छात्रवृत्ति के लिए इनकी जरूरत पड़ती है तो विद्यार्थी परेशान हो जाते हैं।

पहले के समय में डुप्लीकेट अंक तालिका या माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए दूर दराज के गांव और शहरों से चलकर राजस्थान बोर्ड अजमेर मुख्यालय जाना पड़ता था जहां लंबी लाइनों, समय एवं पैसे की बर्बादी का सामना करना पड़ता था लेकिन आरबीएसई बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सुविधा के बाद अब आपके घर बैठे स्पीड पोस्ट के माध्यम से डॉक्यूमेंट मिल जाएंगे राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं अन्य दस्तावेजों को ऑनलाइन ऑर्डर करने की प्रक्रिया आसान भाषा में विस्तार से समझते हैं।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Overview

DetailsInformation
Service NameRajasthan Board Duplicate Marksheet Order
Board NameRajasthan Board of Secondary Education (RBSE)
Documents Available10वीं एवं 12वीं मार्कशीट
Years Available1975 से 2025 तक
Application ModeOnline
Delivery Modeघर के पते पर / विद्यार्थी सेवा केंद्र
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Application Fee

राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं कक्षा की डुप्लीकेट मार्कशीट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते हैं तो आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है और यदि डुप्लीकेट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते हैं तो कुल आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकता है।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Online Apply Process

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर “Duplicate Documents/ Corrections” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इससे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और यहां पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे पहला डॉक्यूमेंट में करेक्शन के लिए और दूसरा डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट मंगवाने के लिए।
  • अब अभ्यर्थी को “Online application for duplicate document and fee payment for correction” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको “Fill Application Form For Duplicate Document” लिंक पर क्लिक करना है जिससे एप्लीकेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको अपनी कक्षा या डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना है जिसे आप मंगवाना चाहते हैं एवं परीक्षा वर्ष का चुनाव करना है जिससे आपको लगने वाली फीस की जानकारी दिखाई दे जाएगी।
  • विद्यार्थी को अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, रोल नंबर, अपना पूरा पता, आधार नंबर सहित सभी जानकारी सही-सही भरनी है और आधार कार्ड की फोटो प्रति अपलोड करनी है।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करना है और रिसिप्ट का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकाल लेना है इसके बाद अभ्यर्थी वापस होम पेज पर जाकर डुप्लीकेट मार्कशीट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

How To Check Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Application Status

इसके लिए अभ्यर्थी को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Online application for duplicate document and fee payment for correction” ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद ‘View Your Challan Status and Update here’ लिंक पर क्लिक करना है इसके बाद आप अपना चालान नंबर या ट्रांजैक्शन आईडी डालकर सर्च कर सकते हैं और अपने डुप्लीकेट मार्कशीट का स्टेटस देख सकते हैं सामान्य तौर पर राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के डॉक्यूमेंट आवेदन करने के बाद एक सप्ताह के अंदर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिए जाते हैं।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order Important Links

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Order LinkClick Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th 12th Duplicate Marksheet घर पर मंगवाने के लिए कितनी फीस लगेगी?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट मंगवाने के लिए शुल्क ₹300 एवं डुप्लीकेट सर्टिफिकेट मंगवाने के लिए शुल्क ₹400 रखा गया है।

राजस्थान बोर्ड 10th और 12th क्लास के कौन-कौन से डॉक्यूमेंट हम घर पर मंगवा सकते हैं?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट एवं डुप्लीकेट सर्टिफिकेट घर पर मंगवा सकते हैं।

क्या राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट उसी दिन 24 घंटे के अंदर प्राप्त कर सकते हैं?

यदि अभ्यर्थी आवेदन करते समय फॉर्म में “Deliver by hand at Vidhyarthi Seva Kendra, Ajmer” को सेलेक्ट करता है तो फिर उसी दिन आप विद्यार्थी सेवा केंद्र पर जाकर अपना डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट कहां पर डिलीवर की जाएगी?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट आपके उस एड्रेस पर डिलीवर की जाएगी, जो अपने आवेदन फॉर्म भरते समय दिया है।