WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026: राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिशन मेरिट लिस्ट जारी

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026: कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने राजस्थान के सरकारी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है जिसे अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से चेक कर सकते हैं राजस्थान के सरकारी कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026 तक रखी गई थी जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान के गवर्नमेंट कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन किया है उनकी मेरिट लिस्ट 9 जून 2026 को देर रात्रि जारी कर दी गई है।

जिन अभ्यर्थियों का स्नातक प्रथम सेमेस्टर मेरिट लिस्ट में चयन हो गया है अब उन अभ्यार्थियों को संबद्ध महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन और ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाना होगा इसके लिए अंतिम तिथि 13 जून 2026 तक रखी गई है जो अभ्यर्थी 13 जून 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ईमित्र पर शुल्क जमा नहीं करवाते हैं तो उनका अस्थाई प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज ऐडमिशन मेरीट लिस्ट 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 Overview

Admission NameRajasthan College UG Admission 2026
DepartmentCollege Education Rajasthan
CourseUndergraduate (1st Semester)
Session2026-27
Application ModeOnline
StateRajasthan
Application Dates1 May to 6 June 2026
Merit List9 June 2026
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 Latest News

राजस्थान के सरकारी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून 2026 तक रखी गई थी इसके बाद आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा मेरिट लिस्ट एवं प्रतीक्षा सूची 9 जून 2026 को जारी कर दी है जिन अभ्यर्थियों ने यूजी प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन फॉर्म भरा था वह आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं की उन्हें कौन सी कॉलेज अलॉट की गई है।

प्रथम मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज मिल गई है उन अभ्यार्थियों को 13 जून 2026 तक ईमित्र पर अपना शुल्क जमा करवाना है और संबद्ध महाविद्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ दस्तावेज सत्यापन करवाना है इसके बाद प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 15 जून 2026 को किया जाएगा जबकि प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन 16 जून 2026 को होगा यानी विद्यार्थियों को कौन सा सब्जेक्ट मिला है और कौन सस सेक्शन मिला है इसकी जानकारी 16 जून 2026 को प्राप्त होगी।

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 Important Dates

क्र. सं.विवरणवार व तिथि
1प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रारम्भ होने की तिथि1 मई 2026
2आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि6 जून 2026
3महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अन्तिम तिथि8 जून 2026
4(अ) अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन9 जून 2026
(ब) अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि13 जून 2026
5प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन15 जून 2026
6प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन16 जून 2026

Rajasthan Govt College Admission 1st Merit List 2026 Released

राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज एडमिशन के प्रथम मेरिट लिस्ट 9 जून 2026 को जारी कर दी गई है अभ्यर्थी अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां टेबल में भी उपलब्ध करवा दिया है अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म से एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करेंगे तो स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए बधाई पत्र यानी अलॉटमेंट लेटर दिखाई दे जाएगा जिसमें अभ्यर्थी का नाम, कॉलेज का नाम, कोर्स का नाम, अभ्यर्थी का नाम और उसके पिता का नाम और मेरिट की पोजीशन दिखाई देगी।

इसके बाद अभ्यर्थी को इस अलॉटमेंट लेटर में दी गई कॉलेज में अपने मूल प्रमाण पत्र एवं फोटो स्टेट कॉपी के साथ 13 जून 2026 तक जांच के लिए उपस्थित होना है मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन या जांच के बाद ही ई-मित्र पर 13 जून 2026 तक शुल्क जमा करवाना होगा जो अभ्यर्थी 13 जून 2026 तक शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं तो आपका प्रवेश अवसर स्वत: समाप्त हो जाएगा राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर ऐडमिशन की प्रोविजनल मेरीट लिस्ट के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 Required Documents

  • आधार कार्ड।
  • जन आधार कार्ड।
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज अलॉटमेंट लेटर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म
  • अन्य कोई दस्तावेज, जिसका अभ्यर्थी को लाभ चाहिए।

How to Check Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर एडमिशन ऑप्शन में डिपार्मेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन पर क्लिक करना है।
  • फिर राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज स्नातक प्रथम सेमेस्टर मेरिट लिस्ट या वेटिंग लिस्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि एवं कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अलॉट की गई कॉलेज की जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी जिसमें अभ्यर्थी सभी जानकारी देख सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 Important Links

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026Click Here
Rajasthan Govt College Admission Dates 2026-27 NoticeClick Here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 कब जारी होगी?

राजस्थान के सरकारी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन की मेरिट लिस्ट 9 जून 2026 को देर रात्रि जारी कर दी है।

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 कैसे चेक करें?

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Govt College Admission Merit List 2026 में नाम आने पर क्या करें?

जिन अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट में नाम आ गया है उन्हें 13 जून 2026 तक ई-मित्र पर शुल्क जमा करवानी है और संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन करवाना है।