WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से लेकर 3 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फार्म में संशोधन 4 जुलाई से लेकर 11 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं जबकि सीबीटी परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों की इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पृष्ठभूमि है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप भारतीय संचार निगम में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं इसमें स्टेट वाइज पदों की संख्या 100 रखी गई है इसमें भारत के सभी नागरिक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन भर सकते हैं बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 तक रखी गई है।

BSNL JTO Recruitment 2026

श्रेणीवार पदों का विवरण:

  • SC – 13 पद
  • ST – 10 पद
  • OBC (NCL) – 26 पद
  • EWS – 11 पद
  • UR/OBC(CL) – 40 पद
  • कुल पद – 100

BSNL JTO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)
Post NameJunior Telecom Officer (Telecom)
Advt No.BSNLCO-11/12(11)/1/2026-RECTT-CO
Vacancies100 Posts
Salary/ Pay Scale₹16,400 से ₹40,500 (E-1 IDA Pay Scale)
Job LocationAll India
CategoryBSNL JTO Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date4 June to 3 July 2026
Official Websitebsnl.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Online Application Start Date04 June 2026
Last Date to Apply Online03 July 2026
Editing Window Start04 July 2026
Editing Window Last Date11 July 2026
CBT Exam DateAugust 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें देश के 21 अलग-अलग सर्किलों में रखी गई रिक्त पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

क्र.सं.सर्किल का नामकुल रिक्तियां
1अंडमान और निकोबार (A&N)1
2आंध्र प्रदेश (AP)1
3असम2
4कोलकाता TD2
5चेन्नई TD5
6छत्तीसगढ़1
7गुजरात3
8हरियाणा1
9जम्मू और कश्मीर (J&K)1
10कर्नाटक26
11केरल15
12मध्य प्रदेश (MP)10
13महाराष्ट्र (MH)16
14उत्तर पूर्व-II (NE-II)3
15ओडिशा6
16राजस्थान1
17सिक्किम1
18तमिलनाडु1
19तेलंगाना2
20उत्तराखंड1
21उत्तर प्रदेश पश्चिम (UPW)1
कुल (Total)100

BSNL JTO Recruitment 2026 Application Fee

भारत संचार निगम लिमिटेड में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को ₹2000 का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹2000
SC / ST / PwBD₹1000
Payment ModeOnline

BSNL JTO Recruitment 2026 Age Limit

भारत संचार निगम लिमिटेड में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 3 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 30 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 3 July 2026.

Age Relaxation

श्रेणी (Category)अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (UR) / EWS30 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)33 वर्ष (30 + 3)
SC / ST35 वर्ष (30 + 5)
PwBD (अनारक्षित / EWS)40 वर्ष (30 + 10)
PwBD (OBC – NCL)43 वर्ष (30 + 13)
PwBD (SC / ST)45 वर्ष (30 + 15)
BSNL कर्मचारी (अनारक्षित / EWS)35 वर्ष (30 + 5)
BSNL कर्मचारी (OBC – NCL)38 वर्ष (30 + 8)
BSNL कर्मचारी (SC / ST)40 वर्ष (30 + 10)
BSNL कर्मचारी – PwBD (OBC – NCL)48 वर्ष (30 + 18)
BSNL कर्मचारी – PwBD (SC / ST)50 वर्ष (30 + 20)

BSNL JTO Recruitment 2026 Educational Qualification

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदक के पास अंतिम तिथि तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित विषयों में किसी एक में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (B.E./ B.Tech.) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

  • टेलीकम्युनिकेशन (Telecommunications)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • रेडियो (Radio)
  • कंप्यूटर (Computer)
  • इलेक्ट्रिकल (Electrical)
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
  • इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation)।

BSNL JTO Recruitment 2026 Selection Process

बीएसएनल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

BSNL JTO Recruitment 2026 Exam Pattern

सेक्शनविषयप्रश्नअंक
Section-IEngineering Stream-I50200
Section-IIEngineering Stream-II50200
Section-IIIGeneral Ability Test2080
कुल120480
  • बीएसएनल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद के लिए परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
  • इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे जाएंगे इसमें परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।
  • इस पेपर में 120 प्रश्न होंगे और यह पेपर 480 अंकों का होगा।
  • इसमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का रहेगा और नेगेटिव मार्किंग 1 अंक रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 40% अंक और तीनों सेक्शन में कुल मिलाकर 50% अंक लाने होंगे जबकि आरक्षित वर्गों को 5% की छूट दी गई है।

Exam Center and Admit Card

कंप्यूटर आधारित परीक्षा भारत के 27 शहरों में आयोजित की जाएगी राजस्थान में यह परीक्षा जयपुर जिले में आयोजित की जाएगी अभ्यर्थी को आवेदन के समय एक परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके डाउनलोड करने होंगे परीक्षा के एक सप्ताह बाद आंसर की जारी की जाएगी जिस पर अभ्यर्थी ₹400 प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।

Salary (वेतनमान)

अंतिम रूप से चयनित अभ्यार्थियों को कार्य भार ग्रहण करने के समय 6 लाख रुपए का एक सर्विस बॉन्ड भरना होगा जिसके तहत न्यूनतम 5 वर्ष तक बीएसएनएल में सेवा देनी होगी चयनित अभ्यार्थियों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा और प्रशिक्षण पूरा करना होगा बीएसएनल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को E-1 IDA पे स्केल के तहत वेतन 16400 से ₹40500 प्रतिमाह और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

How to Apply BSNL JTO Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को भारतीय संचार निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाना है।
  • इसके बाद करियर ऑप्शन में जाकर BSNL JTO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अभ्यर्थी को सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

BSNL JTO Recruitment 2026 Important Links

Start BSNL JTO Recruitment 2026 form4 June 2026
Last Date Online Application form3 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitebsnl.co.in

BSNL JTO Recruitment 2026 कितने पदों पर आयोजित हो रही है?

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती का आयोजन 100 पदों के लिए किया जा रहा है।

BSNL JTO Recruitment 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे तक रखी गई है।

BSNL JTO Recruitment 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

बीएसएनल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती में चयन सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। इसमें मेरिट लिस्ट सीबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।