RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है आरपीएससी ने 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर 27 मई 2026 को जारी किया है अब सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर सकते हैं आरपीएससी द्वारा परीक्षा तिथि घोषित होने के कारण अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है अब अभ्यर्थी अपना एक निश्चित टाइम टेबल बनाकर संबंधित भर्ती की परीक्षा तिथि के अनुसार तैयारी कर सकेंगे।
RPSC Exam Calendar 2026 Overview
संस्था का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेरएग्जाम कैलेंडरवर्ष 2026एग्जाम कैलेंडर जारी होने की तिथि27 मई 2026राज्यराजस्थानभर्ती परीक्षाओं की संख्या21परीक्षा मोडऑफलाइन एवं CBRT मोड (जैसा उल्लेखित)विशेष सूचनाविस्तृत परीक्षा कार्यक्रम समय पर अलग से जारी किया जाएगाआधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in
RPSC Exam Calendar 2026 Latest News
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 27 मई 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है इसके अंदर तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई है राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभियोजन अधिकारी, आरएएस प्रारंभिक एवं प्राध्यापक विशेष शिक्षा की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है इन सभी भर्ती परीक्षाओं की तिथि यहां पर भी उपलब्ध करवा दी है इसके अलावा आरपीएससी द्वारा इन परीक्षाओं के लिए अलग से विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।
क्र.सं.परीक्षा का नामविभागप्रस्तावित परीक्षा तिथि1.सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026गृह (अभियोजन)2 सितंबर 2026 (बुधवार)2.राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026कार्मिक (क-4 / 2)29 नवंबर 2026 (रविवार)3.प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026माध्यमिक शिक्षा6 दिसंबर 2026 (रविवार)
आरपीएससी द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 बुधवार को किया जाएगा आपको बता दे की राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 पदों पर भर्ती गृह (अभियोजन) विभाग के अंतर्गत की जा रही है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से लेकर 7 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 रविवार को किया जाएगा आपको बता दें कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त के लिए आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे और इसमें राज्य सेवा के 192 पद एवं अधीनस्थ सेवा के 415 पद रखे गए हैं एवं आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं का सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।
आरपीएससी प्राध्यापक विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 6 दिसंबर 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा भर्ती का आयोजन 121 पदों के लिए किया जा रहा है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 जून से 30 जून 2026 तक भरे जाएंगे।
How to Download RPSC Exam Calendar 2026
सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर न्यूज और इवेंट सेक्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
इससे एग्जाम डेट कैलेंडर आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
अब अभ्यर्थी अपनी भर्ती के अनुसार परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
RPSC Exam Calendar 2026 Important Links
RPSC Exam Calendar 2026 (27/05/2026)Click HereRPSC Exam Calendar 2026 (26/10/2025)Click HereOfficial Websiterpsc.rajasthan.gov.in